मंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर की घोषणा की है। दरअसल, अब ग्राहकों को अकाउंट स्टेटमेंट के लिए बैंक आने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ने इस सर्विस को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब अगर आपको अपने अकाउंट स्टेटमेंट की जरूरत होगी तो आप इसे घर बैठे ही पा सकते हैं। इसके लिए बैंक ने कुछ नंबरों को जारी किया है जिस पर कॉल करके आपको रिक्वेस्ट दर्ज कराना होगा। रिक्वेस्ट दर्ज कराते ही अकाउंट स्टेटमेंट आपके मोबाइल फोन पर ई-मेल के द्वारा भेज दिया जाएगा। घर बैठे ही फोन पर अकाउंट स्टेटमेंट मंगवाने के लिए आपको एसबीआई कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करना होगा। इसके लिए बैंक ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। आप 1800 1234 या 1800 2100 में से किसी भी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के बाद आपको अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स प्राप्त करने के लिए 1 दबाना होगा। इसके बाद अपने बैंक अकाउंट नंबर का आखिरी 4 डिजिट दर्ज करें। अगले चरण में आपको अकाउंट स्टेटमेंट पाने के लिए 2 दबाना होगा, इसके बाद आपको स्टेटमेंट की अवधि सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। स्टेटमेंट की अवधि सेलेक्ट करते ही आपके ईमेल आईडी पर अकाउंट सिस्टंट बैंक द्वारा भेज दी जाएगी।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके