ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मंदसौर जिले में नारी सम्मान योजना को लेकर अपार उत्साह, सभी 13 ब्लॉको में पंजीयन कार्य जारी

मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कमलनाथजी द्वारा आगामी कांग्रेस सरकार बनने पर वचन देते हुये मध्यप्रदेश की नारी शक्ति हेतु नारी सम्मान योजना प्रारंभ करते हुये पंजीयन कार्य छिंदवाडा के परासिया से प्रारंभ किया गया है। पुरे मध्यप्रदेश में नारी सम्मान योजना को लेकर के मातृशक्ति में अपार उत्साह है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन के नेतृत्व में मंदसौर जिलेे के सभी 13 ब्लॉको में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां मंडलम, सेक्टर एव बीएलए के माध्यम से मातृ शक्ति का योजना के लिये पंजीयन कार्य कर रही है। प्रत्येक पात्र महिला को 1500 रूपये प्रतिमाह एवं पांच सौ रूपये गैस सिलेण्डर देने की जनकल्याकारी योजना हेतु कांग्रेसजन घर-घर दस्तक दे रहे है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने बताया कि नारी सम्मान योजना का पंजीयन कार्य मंदसौर जिले में निरंतर जारी है। कांग्रेस की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियो के अलावा विभिन्न मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारीगण भी इस योजना हेतु मंडलम एवं सेक्टर पदाधिकारियो के साथ मिलकर योजना को गति दे रहे है। अब तक इस योजना में लगभग पचास हजार फार्म भरे जा चुके है जबकी यह प्रारंभिक चरण हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने  मंदसौर जिले की प्रत्येक पात्र महिला जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है योजना में पंजीयन करवाने का आग्रह किया है। पंजीयन हेतु कांग्रेसजन मात्र महिलाओ के आधार नंबर एवं समग्र आईडी नंबर फार्म पर अंकित कर रहे है जिससे कि पात्र महिलाओ का पंजीयन सही प्रकार से हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.