ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

आदिवासियों के मामलों का फैसला गैर आदिवासी नहीं करेंगे-विधायक हीरा अलावा ने कहा कि आदिवासी भाई एकजुट हैं।

जयस के अधिकांश पदाधिकारियों ने एक राय से सहमत होकर कहा- बीजेपी और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से बेहतर होगा कि जयस स्वतंत्र रूप से अपने उम्मीदवार उतारे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में आदिवासियों के सबसे चर्चित संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने धार जिला खलघाट के धामनोद स्थित एक होटल में हुई। बैठक करीब सात घंटे तक चली। बैठक में तय हुआ कि आदिवासियों के मामलों का फैसला गैर आदिवासी नहीं करेंगे। सामाजिक और राजनैतिक निर्णय आदिवासियों और जयस के पदाधिकारियों की सहमति से लिए जाएंगे। बैठक में विधायक डॉ.हीरालाल अलावा ने कहा कि आदिवासी भाई एकजुट हैं। जयस के अधिकांश पदाधिकारियों ने एक राय से सहमत होकर ये कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से बेहतर होगा कि जयस स्वतंत्र रूप से अपने उम्मीदवार उतारे। बैठक जयस की स्थापना के 10 साल पूरे होने पर संगठन के सभी गुट एक मंच पर आकर बड़ा कार्यक्रम करेंगे। ये स्थापना दिवस का आयोजन कहां होगा इसको लेकर अगले कुछ दिन में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में विधायक डॉ. हिरा लाल अलावा, विक्रम अछालिया, रविराज बघेल, राकेश परमार, डॉ. अभय ओहरी, गौरव चौहान, भीमा खोकर, महेंद्र कन्नौज, अंतिम मुज़ालदा, चेतन पटेल, राहुल बामनिया, नितेश अलावा, विजय चोपड़ा,साहेब सिंह कलाम, ओमकारा कटारा, लोकेश मुज़ालदा, शिव भानु सिंह मंडलोई, सीमा वास्केल , प्रोफेसर कन्हेयालाल मेड़ा, संगीता चौहान, राजेंद्र पंवार, भारत गामड़, मुकेश रावत, दिनेश खरते, मोंटू सोलंकी, राजू पटेल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.