ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के तहत नीमच में 19 कन्‍याओं ने अपनाया दाम्‍पत्‍य जीवन, कन्‍याओं को 49-49 हजार रूपये की विवाह सहायता के चेक वितरित,कलेक्‍टर ने वर-वधूओं को दिया आर्शिवाद

नीमच 22 अप्रैल 2023, मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान विवाह योजना के तहत कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में अक्षय तृतीया पर शनिवार को नीमच के वात्‍सल्‍य भवन पर नि:शुल्‍क सामुहिक विवाह सम्‍मेलन आयोजित किया गया। विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा व अन्‍य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद की उपस्थिति में आयोजित इस विवाह सम्‍मेलन में कुल 19 कन्‍याओं का विवाह गायत्री परिवार के आचार्यो ने वैदिक मंत्रोंचार के साथ सम्‍पन्‍न करवाया। विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर श्री जैन ने शासन की ओर से प्रत्‍येक नवविवाहित कन्‍याओं को 49 हजार रूपये की विवाह सहायता का चेक प्रदान किया और उपहार सामग्री वितरित की।

प्रारंभ में अतिथियों ने पूजाअर्चना कर विवाह समारोह का शुभारंभ किया तद्पश्‍चात उपसंचालक सामाजिक न्‍याय किरण आंजना, जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे एवं सीएमओ श्रीमती गरीमा पाटीदार आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

इस मौके पर संतोष चौपडा, जनपद सदस्‍य रतनलाल मालावत, पूर्व जनपद उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मीनारायण धाकड, दीपक नागदा, मोहनसिह राणावत सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, पत्रकारगण एवं बडी संख्‍या में वर, वधूओ के परिजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.