ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

अपनी मासुम आठ माह की बच्ची को फांसी पर लटकाया, उसके बाद पत्नी को और फिर खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली, हृदयविदारक घटना मे तीनों की मौत

जबलपुर। पारिवारीक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना चरगंवा थाना के बीजना गांव की है जहां एक युवक ने पहले अपनी मासुम आठ माह की बच्ची को फांसी पर लटकाया उसके बाद पत्नी को और फिर खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से पति.पत्नी के बीच विवाद भी चल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।
अखिलेश यादव के भाई ने दरवाजा खटखटायाए इसके बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो झांक कर देखा जहां तीनों फांसी पर लटके हुए थे। परिवार वाले और ग्रामीणों ने तुरंत चरगंवा थाना पुलिस को इसकी सूचना दीए जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर गईए तो देखा कि अखिलेश उसकी पत्नी और आठ माह की बच्ची फांसी पर लटके हैं।
घटना की सूचना चरगंवा थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम को दी। मौके पर पहुंची एफएसएल की तीन ने जांच कर तीनों शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज रवाना करवाया। घटना को लेकर एएसपी शिवेश सिंह बघेल का कहना है कि पति.पत्नी के बीच अक्सर विवाद करता था। करीब पांच दिन पहले भी अखिलेश और अंजना के बीच विवाद हुआ थाए जिसके बाद अंजना के घर वालों ने आकर दोनों को समझाया भी था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बीती रात को भी अखिलेश और अंजना के बीच बहस हुई थी।
अखिलेश के पिता लाखन सिंह यादव ने बताया कि अंजना और अखिलेश का विवाह दो साल पहले हुआ था। अखिलेश राज मिस्त्री का काम किया करता था। लाखन सिंह के मुताबिक वह उसका सबसे छोटा लड़का है। तीनों ही लड़के अपने.अपने परिवार के साथ रहा करते थे। आज सुबह जब वह खेत पर काम कर रहे थे तभी पता चला कि अखिलेश (25 वर्ष) ने फांसी लगा ली है तो खेत से घर पहुंचे जहां देखा कि अखिलेश बहू रंजना (22 वर्ष) और नातिन (8वर्ष) फांसी पर लटके हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.