ब्रेकिंग
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राकेश सिंह यादव बुरहानपुर जिले के सुंदर नगर-कुंदन डेयरी रोड स्थित पंडारोल नाला पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल के कार... आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानदेय बहाल; एरियर मिलेगा, ब्याज नहीं पंचायत सचिव संगठन का 11-12 जुलाई को पचमढ़ी में महामंथन, प्रदेश अध्यक्ष ने की अधिकतम सहभागिता की अपील आगार-मालवा कलेक्टर का बड़ा आदेशः मां बगलामुखी मंदिर मामले की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय दल गठित राहुल गांधी को देश प्रधान मंत्री बनाने का समय आ गया हे: मीनाक्षी नटराजन कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई तक कर सकते हैं। गांधीसागर जलाशय में अवैध मत्स्याखेटः मंदसौर जिला पुलिस थाना गांधी सागर द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार, 25 ... राष्ट्रसेवा के 17 वर्षः लांस नायक शिवनारायण गुर्जर का मंदसौर में हूआ भव्य स्वागत पुल पुलियाओं एवं रपटों पर अविलंब ड्रॉप गेट लगाए जाए ,अगर कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को दिए निर्द...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानदेय बहाल; एरियर मिलेगा, ब्याज नहीं

जबलपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को वर्ष 2019 से पूर्व की मानदेय व्यवस्था बहाल रखने और बकाया राशि (एरियर) का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, एरियर पर ब्याज देने के एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

जस्टिस आनंद पाठक एवं जस्टिस बी.पी. शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अंशदान बढ़ाए जाने का लाभ कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए था। राज्य सरकार अपने हिस्से के अंशदान में कटौती कर बढ़े हुए मानदेय का लाभ नहीं रोक सकती।

अदालत ने स्पष्ट किया कि तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा घोषित ₹3,000 मानदेय वृद्धि प्रभावी रहेगी। इसके तहत वर्ष 2019 से 2023 तक की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। अनुमानित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करीब ₹1.20 लाख और सहायिकाओं को करीब ₹63 हजार का एरियर मिलेगा। पात्र हितग्राहियों को ग्रेच्युटी का लाभ भी दिया जाएगा।

खंडपीठ ने 3 फरवरी 2026 को एकलपीठ द्वारा दिए गए एरियर भुगतान के आदेश को बरकरार रखा, लेकिन यह कहा कि ब्याज देने का पर्याप्त कानूनी आधार नहीं है, इसलिए ब्याज संबंधी आदेश रद्द किया जाता है।

इस फैसले से प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राहत मिली है, जबकि राज्य सरकार को केवल ब्याज के वित्तीय भार से आंशिक राहत प्राप्त हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.