ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

अन्नदाता किसान मारे मारे फिर रहा है, और मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री कबड्डी खेलने में व्यस्त है-श्यामलाल जोकचंद्र

मंदसौर। प्रदेश में किसानों को फसलों का भाव नहीं मिल रहा, उनकी उपज को कौड़ियों के दाम खरीदा जा रहा है, किसान संकट में है। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि में हुई, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं आया, फसल बीमा भी किसानों को नहीं दिया गया। अन्नदाता किसान मारे मारे फिर रहा है, और मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री कबड्डी खेलने में व्यस्त है। उक्त बात मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्यामलाल जोकचंद्र ने खोखरा, निनोरा, कनघट्टी, सूपड़ा, सेमली, सनावदा, खंखराई, बालागुढ़ा, अम्बाव, उमरिया, गोगरपुरा, डंूगलावदा, बरखेड़ा जयसिंह, धाकड़ी, सुजानपुरा, मुण्डकोषा, बही पार्श्वनाथ गांव में किसानों के समक्ष नुक्कड़ चर्चा में कही।

24 अप्रेल को मंदसौर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी किसान अधिकार सभा को सम्बोधित करेंगे, इसी कार्यक्रम में किसानों व कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहंुचने के लिए जोकचन्द्र ने दौरा कार्यक्रम के दौरान किसानों से अनुरोध किया।

उन्होंने आगे कहा कि अन्नदाताओं की कोई सुनने वाला नहीं है, क्षेत्र के मंत्री कबड्डी खो-खो खेलने में व्यस्त हैं, मजदूर अपनी समस्याओं के बारे में बात करते हैं तो मंत्री उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करते है। कही कोई नहीं सुनता है।

जोकचंद्र ने कह आज अन्नदाता संकट में है, अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, स्कूल में मास्टर नहीं है, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था ठप्प है, किसान क़ो फसलों के दाम नहीं मिल रही है, ऐसे में अब सभी क़ो मिलकर शिवराज सरकार क़ो उखाड़कर फेंकने के लिए कमर कस कर संघर्ष करना होगा।

दौरे में रमेश पाटीदार, कुन्जीलाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, राजेश भारती, सुरेन्द्रसिंह शक्तावत, कन्हैयालाल गुर्जर, गोपाल पटेल, कन्हैयालाल पाटीदार, अमृतराम हाबरिया, पूर्व जनपद सदस्य परशुराम पाटीदार, रमेश राठौर, भरत पाटीदार, ईशु धनगर, पवन पाटीदार, दिलराम शर्मा, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.