ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इंदौर पहूचें, बेलेश्वर महादेव बावड़ी घटना के पीड़ित परिवारों से मिले, कहा राज्य सरकार सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों एवं घायलों से मुलाकात की। घायल लोगों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं तुलसीराम सिलावट पहले से ही इंदौर में मौजूद थे। सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि, जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना में घायल नागरिकों का अस्पताल में बेहतर से बेहतर और निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
दरअसल, गुरुवार को रामनवमी पर यहां हवन-पूजन का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए कई श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर में अंडरग्राउंड बावड़ी की छत धंस गई। जिससे 40 से ज्यादा लोग बावड़ी में गिर पड़े। बावड़ी करीब 40 फीट गहरी है, जिसमें काफी पानी भी भरा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों के सहारे कुएं से लोगों को निकाला।
इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी से इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.