ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में 73 हजार 472 हितग्राहियों को 404 करोड़ 73 लाख रूपये जारी

भोपाल । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में प्रदेश के 73 हजार 472 बीएलसी हितग्राहियों को 404 करोड़ 73 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। इसमें 1,102 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में 11 करोड़ 2 लाख रूपये और दूसरी किश्त के लिए 6,554 हितग्राहियों को 65 करोड़ 54 लाख रूपये की राशि जारी की गई। तीसरी किश्त के लिए 65 हजार 816 हितग्राहियों को 328 करोड़ 17 लाख की राशि दी गई।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी अंतर्गत प्रदेश में स्वीकृत लगभग 9 लाख 50 हजार आवासों में से 6 लाख से अधिक हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष आवासों का कार्य जारी है। मंत्री श्री सिंह ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में हितग्राहियों के निर्मित किये जा रहे आवास समय-सीमा में पूर्ण हों। साथ ही विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशानुरूप हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.