मंदसौर शहर के चहूमुखी विकास वाला 4 अरब 83 करोड़ का बजट पास, कांग्रेस का आरोप बजट पर बहस नहीं कर पायें भाजपा के पार्षद
मंदसौर। मंदसौर नगर पालिका परिषद में राजस्व समिति सभापति कौशल्या प्रहलाद बंधवार ने शुक्रवार को जमकर हुए हंगामे के बीच वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए 483 करोड़ 32 लाख 87 हजार का अनुमानित बजट पेश किया गया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के पुर्नविनियोग बजट को भी स्वीकृत किया गया। वार्षिक बजट में नपा परिषद के लिए 4 अरब, 83 करोड़ 32 लाख 87 हजार रू. की आय एवं 4 अरब 83 करोड़ 7 लाख 65 हजार रू. का व्यय बताया गया। बजट में 25 लाख 22 हजार रू. की बचत का प्रावधान किया गया है। इस बार नया कोई कर नहीं लगाया है वही किसी भी कर में कोई वृद्धि नहीं की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित वार्ड पार्षदों की मौजूद थे।
2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए शहर की सीवरेज योजना हेतु 164 करोड़ 63 लाख रुपए और 10 मेगावाट क्षमता का सोलर विद्युत उत्पादन हेतु 5 करोड़ रू. की राशि का भी प्रावधान किया गया है।
नगर के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले संजीवनी क्लीनिक हेतु 1 करोड़, भारत सरकार की हुड़को संस्था के सहयोग से सी.एस.आर. मद एवं विकास मद से संजय गांधी उद्यान में बनने वाले बहुउद्देश्यीय सामुदायिक आधुनिक भवन के निर्माण के लिए 5 करोड़ रू. की राशि का बजट में प्रावधान किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना जिसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार से राशि नपा को प्राप्त होती है उसके लिये आगामी वित्तीय वर्ष के लिये 22 करोड़ रूपये की राशि का बजट में प्रावधान किया गया है। अमृत योजना 2.0 से मिलने वाली के लिए बजट में 11 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। योजना मिलने वाली राशि से नगर में नवीन पेयजल टंकियों एवं एक नवीन फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा।
एस.डी.आर.एफ. योजना अंतर्गत मंदसौर नगर में धानमण्डी व शहर किला पम्प हाउस के नवीन निर्माण एवं पम्प स्थापना हेतु 20 करोड़ रू. राशि का प्रावधान किया गया है।
गोल चैराहा स्थित नगरपालिका कॉलोनी के स्थान पर नवीन शॉपिंग काम्पलेक्स के निर्माण हेतु भी बजट में 54 करोड़ रू. राशी रखी गई है।
मंदसौर नगर के चैराहों के सौंन्दयीकरण, नगर के दोनों प्रवेश स्थानों पर नवीन स्वागत द्वार के निर्माण के लिये भी 50 लाख की राशि बजट में रखी गई है।
शहर के पिकनिक स्पॉट तेलिया तालाब के कायाकल्प, दादा-दादी पार्क, तेलिया तालाब रिंगवाल क्षेत्र में जहां भी आवश्यक है वहां विकास के नये कार्य किये जायेंगे। नगर के उद्यानों में बच्चों के खेलने के लिये झूले चकरी एवं अन्य खेल उपकरण लगाने हेतु भी पर्याप्त राशि रखी गई है।
मंदसौर नगर के मुख्य मार्गों पर जो डिवाईडर है उन पर तथा नगर के प्रमुख मार्गों चैराहों पर आकर्षक विद्युत लाईट लगाने हेतु भी बजट में प्रावधान किया गया है। मंदसौर नगर की सड़कों के डामरीकरण कार्य, कायाकल्प अभियान, सीसी रोड़, डब्ल्यूबीएम रोड़ निर्माण कार्य हेतु भी बजट में 20 करोड़ रू. राशि रखी गई है।
नईआबादी स्थित सब्जी मण्डी को ओर बेहतर बनाने व यहां नये शॉपिंग काम्पलेक्स की स्थापना हेतु भी बजट में 28.50 करोड़ रू. की राशि रखी गई है। मुख्यमंत्री विवाह योजना, संबल योजना जिसके लिये राज्य शासन से राशि प्राप्त होती है उसके लिये 1 करोड़ 10 लाख रू. का प्रावधान किया गया है।
बजट प्रस्तावों का वाचन करते हुए नगर पालिका लेखापाल गौरव नलवाया ने बताया कि नपा परिषद के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में यातायात व्यवस्था उन्नयन हेतु 5 लाख रू., नवीन विद्युत उपकरण, हाईमास्क, एलईडी, पावर सेवर एवं अन्य सामग्री के क्रय हेतु 1 करोड़ 50 लाख रू., शहर के मुख्य मार्गां और डिवाईडर पर आकर्षण लाईट हेतु 1 करोड़ 35 लाख रू., आर.ओ. लगाने, पाईप लाईन मरम्मत हेतु 20 लाख रू., नलकूप खनन, कुआं निर्माण, कुआं बाउण्ड्री गहरीकरण सफाई कार्य के लिये 20 लाख रूत्र, फिल्टर प्लांट क्लोरिनेटर, नवीन पाईप लाईन के लिये 1 करोड़ रू., टंकियों एवं फिल्टर प्लांट के रखरखाव के लिये 7 लाख रू, पेयजल की ग्रीष्म ऋतु में व्यवस्था हेतु 28 लाख रूत्र का प्रावधान रखा गया है।
बजट में आगामी वित्तीय वर्ष के लिये स्वच्छता साावधि सामग्री क्रय करने के लिये 10 लाख रू. स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नवीन कार्यों के लिये 50 लाख , शौचालय-मुत्रालय निर्माण मरम्मत के लिये 85 लाख , औषधालय मरम्मत एवं औषधी क्रय हेतु 3 लाख, बच्चों के लिये मनोरंजन सामग्री, खेल सामग्री क्रय करने हेतु 20 लाख , नवीन उद्यागों के निर्माण के लिये 20 लाख , पौधारोपण, बगीचों की बाउण्ड्रीवाल एवं वायर फेंसिंग के लिये 35 लाख , नगर में नालों नालियों एवं स्लेब निर्माण हेतु 3 करोड़ 50 लाख , नये शॉपिंग, आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण, कम्यूनिटी हाल रखरखाव एवं नये ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु 50 लाख , सड़कों के पेंचवर्क के लिये डामर क्रय करने हेतु 30 लाख , नई पुलियाओं के निर्माण के लिये 1 करोड़ 50 लाख , महिला स्नानगृह, महिला सुविधाघरों के निर्माण हेतु 30 लाख, पार्किंग व्यवस्था डिवाईड निर्माण एवं फूटपाथ निर्माण हेतु 15 लाख रू., सौंदर्यीकरण के लिये रंगाई पुताई कार्य के लिये 20 लाख रू. प्राकृतिक आपदा, निराश्रित सहायता के लिये भी बजट में प्रावधान किया गया है। बजट में खिड़की माता मेला के लिये 8 लाख रू., पशुपतिनाथ मेला के लिये 70 लाख रू., नाहर सैयद मेला के लिये 20 लाख रू. का प्रावधान किया गया है।
बिना चर्चा के पास हुआ नगर पालिका का बजट
निर्थक बजट पर बहस नहीं कर पायें भाजपा के पार्षद – कांग्रेस
31 मार्च 2023 शुक्रवार को नगर पालिका का वार्षिक बजट नपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पेश किया गया है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि बिना किसी बहस के नगर पालिका सीएमओं और अध्यक्ष ने इस डर से बजट पास कर दिया कि कोई पार्षद प्रशन न कर लें। तब श्री शर्मा ने सदन में कहा कि इस प्रकार भाजपा की परिषद जवाब न देंकर भ्रष्टाचार को बढावा दे रही है।
उक्त बात कहते हुए कांग्रेस पार्षद तरूण शर्मा ने बताया कि बजट को लेकर भाजपा की परिषद बैकफुट पर रही। कई ऐसे मुद्दे थे जिन पर नपाध्यक्ष और सीएमओं को जवाब देना चाहिए था लेकिन वो इससे भागते रहें। श्री शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से 31 दिसम्बर 2022 के बीच नपा द्वारा बच्चों के मनोरंजन की सामग्री द्वारा 16,98,168 रूपये एवं बीच खाद पौधे आदि 10,63,046 रूपये का भुगतान किया गया है। इस पर सवाल पूछा गया कि यह राशि किसी वार्ड में खर्च कि गई तो सीएमओं एवं नपाध्यक्ष दोनों इस पर शर्मा को जवाब नहीं दे पायें। श्री शर्मा ने बताया कि मंदसौर नगर पालिका की स्थिति यह है कि पिछले दस सालो में कुल बजट का 30 प्रतिशत टारगेट भी नपा अचिव नहीं कर पा रही है। 483 करोड के इस बजट मे सौ करोड से ज्यादा की ऐसी आय बताई गई है जिससे पिछले कई सालों से कोई आय नहीं हुई है।
श्री शर्मा ने बताया कि बजट में 25,42,945 रूपये का खर्च गर्मी के समय पेयजल आपूर्ति हेतु बताया गया लेकिन पिछले साल नगर में जलसंकट नहीं था ऐसे में यह राशि कहां खर्च हुआ यह प्रशन किया गया तो भी कोई जवाब नहीं मिल पाया।
श्री शर्मा ने बताया नगर पालिका द्वारा अवैध काॅलोनियों को वैध करने पर दो करोड रूपये की अनुमानित आय होना बताया है लेकिन बजट में अवैध काॅलोनियों के विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि का प्रावधान नहीं किया गया है। यातायात व्यवस्था, सडकों के चैडीकरण जैसी मुख्य समस्याओं के लिए नपा द्वारा इस बजट में मात्र 5 लाख रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है जो कि अत्यंत कम है यह बजट राशि 1 करोड रूपये से ज्यादा होना चाहिए थी।
श्री शर्मा ने बताया कि खेलों को बढावा देने के लिए किसी भी प्रकार की राशि का प्रावधान बजट में नहीं किया गया है। इस बजट में नपा द्वारा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर्यावरण संरक्षण को भी इस दरकिनार करते हुए इसके लिए कोई बजट नहीं रखा गया है।
श्री शर्मा ने कहा कि कमला नेहरू स्कूल में एक अच्छा प्ले स्कूल एवं एक लायबे्ररी का निर्माण किया जा सकता है परंतु बजट में इसको लेकर भी कोई प्रावधान नहीं है। कुल मिलाकर नगर पालिका बजट हमेंशा की तरह इस बार भी आंकडों का मायाजाल रहा और इससे ज्यादा कुछ नहीं।