मंदसौर प्रदेश का पहला एसा जिला जहां महिलाएं ई रिक्शा चलाती है, सुशासन भवन से शुभ संदेश लेकर निकाली ई रिक्शा से जागरूकता रैली
मंदसौर। मंदसौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरने की शुरुआत सुशासन भवन से शुभ संदेश लेकर ई-रिक्शा की जागरूकता रैली निकली गई। इस रैली का शुभारंभ मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला, स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्षदगण, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण किया। रैली सुशासन भवन से प्रारंभ होकर श्री कोल्ड चैराहा, लक्ष्मीबाई चैराहा, गीता भवन रोड, अभिनंदन नगर, डोसी मटेरियल वाला, हर्ष विलास, अंडर ब्रिज, उधम सिंह चैराहा, गांधी चैराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, सदर बाजार, खानपुरा, सत्संग भवन, वीर सावरकर ब्रिज, जनकु पुरा, अशोक टॉकीज, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप, राम टेकरी होते हुए कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम तक पहुंची। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में रेली का समापन हुआ। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की जागरूकता रैली को महिलाओं द्वारा ई रिक्शा चलाकर रैली निकाली गई। इस रैली में 50 से अधिक ई रिक्शा के माध्यम से रैली निकाली गई।
इस अवसर पर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा प्रदेश का ऐसा पहला जिला है। जहां पर महिलाओं द्वारा ई रिक्शा चलाया जाता है। ई रिक्शा चलाने वाली सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। जिले में लाडली बहना योजना के फार्म भरने की शुरुआत हुई हैं। जिसमें सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा। 1 महीने तक आवेदन फार्म लिए जाएंगे। गांव व शहरों में कैंप आयोजित किये जाएँगे। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी है। जिसमें महिला सशक्तिकरण के अभिनव पहल की जा रही हैं। महिलाओं द्वारा समूह बनाकर स्कूल की ड्रेस, कंट्रोल की दुकानें जैसे अनेक कार्य संचालित कर रही हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हेतु फार्म के लिए शहर में कैंप आयोजित किया जाएंगे। जिसमें सभी पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा लाडली बहना योजना में ईकेवाईसी कार्य करने में जिले द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फार्म भरने के कार्य में भी बेहतर कार्य करें। जिले में लाड़ली बहना योजना की कोई भी पात्र महिला न छूटे इसका विशेष ध्यान रखें।