ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मक्सी में तैनात औद्योगिक विकास निगम के टाइम कीपर कर्मचारी आर एस राठौर को गिरफ्तार/लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने छापा

भोपाल। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए मक्सी में तैनात औद्योगिक विकास निगम के टाइम कीपर कर्मचारी आर एस राठौर को गिरफ्तार किया है। दावा किया गया है कि टाइम कीपर राठौर ₹25000 बतौर रिश्वत ले रहे थे। उसी समय पकड़ा गया।
लोकल पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को एसपी लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को श्री सुशील सेठी निवासी इंदौर द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर श्री आरएस राठौड़ द्वारा उन्हें उद्योग हेतु आवंटित प्लॉट बेचने मैं अड़चन पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में 11000 वर्ग फिट का प्लाट क्रमांक 80 उद्योग लगाने हेतु उनकी पत्नी के नाम आवंटित हुआ है। कोविड-19 के कारण उद्योग नहीं लगा पाया तो उसे बेचने का प्लान किया। प्लॉट का अतिक्रमण हटाने एवं आवंटन निरस्त करने संबंधी नोटिस को फाइल कराने एवं प्लाट बिक्री में कोई बाधा नहीं पहुंचाने के लिए 50000 की मांग टाइम कीपर राठौर द्वारा की जा रही है।
शिकायत का तत्काल सत्यापन कराया गया। आवेदक और आरोपी की बातचीत को रिकॉर्ड किया गया। इस बातचीत में दोनों के बीच ₹25000 रिश्वत का लेनदेन फाइनल किया गया।टाइम कीपर राठौर द्वारा शाम 7.30 बजे इंदौर रोड स्थित व्यंकटेश धर्म कांटे पर जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने टाइम कीपर राठौर को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। यह कार्रवाई डीएसपी सुनील तालन के नेतृत्व में की गई। उनकी टीम में इंस्पेक्टर दीपक शेजवार, प्रधान आरक्षक जादन सिंह, आरक्षक संदीप कदम, हितेश लालावत, महम्मद इसरार आदि शामिल हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.