ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर... गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिका... आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी, सभी रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ... भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक का गरिमामय विमोचन समारोह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर - ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’ मंदसौर जिले मे दलौदा, नाहरगढ़ और सीतामऊ में अवैध शराब व धारदार छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार नासिक में पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’ शिवना की गंदगी पर नाराज विधायक विपीन जैन, बोले- नदी शुद्धिकरण अभियान 151 दिन के बाद शहर के गंदे नालो... नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट, मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, छह आरोपी गिरफ्तार, 104 क्वार्टर देशी शराब जब्त

गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित गांधीसागर आगमन से पहले एसपी विनोद कुमार मीना ने जारी किए तबादला आदेश, 57 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना; कई थाना और चौकी प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी।

मंदसौर। मध्य्र पदेश, मंदसौर जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से जागरूक जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश के तहत जिले के 57 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इसमें कई थाना प्रभारियों सहित निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में सीतामऊ, शामगढ़, कोतवाली और वायडी नगर थानों की कमान में बदलाव किया गया है। वहीं विभिन्न पुलिस चौकियों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
-निरीक्षक संतोष वाघेला – पुलिस लाइन मंदसौर से थाना प्रभारी सीतामऊ।
-निरीक्षक कमलेश प्रजापति – थाना प्रभारी सीतामऊ से थाना प्रभारी शामगढ़।
-उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय – थाना प्रभारी शामगढ़ से थाना कोतवाली मंदसौर।
-उप निरीक्षक मनोज महाजन – चौकी प्रभारी चंदवासा से थाना वायडी नगर।
-उप निरीक्षक पुर्णिमा सिरोहिया – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा।
-उप निरीक्षक अविनाश सोनी – थाना नाहरगढ़ से चौकी प्रभारी बूढ़ा।
-उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर – थाना शामगढ़ से चौकी प्रभारी चंदवासा।
-सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मकवाना – थाना भावगढ़ से चौकी प्रभारी झारड़ा।

थाना प्रभारियों के फेरबदल पर विशेष नजर
प्रमुख बदलावों में निरीक्षक संतोष वाघेला को पुलिस लाइन से सीतामऊ थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि सीतामऊ थाना प्रभारी रहे निरीक्षक कमलेश प्रजापति को शामगढ़ भेजा गया है। शामगढ़ थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को मंदसौर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप निरीक्षक मनोज महाजन को चंदवासा चौकी से वायडी नगर थाने में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल के बाद अब नई पदस्थापना पर पहुंचने वाले अधिकारियों के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की चुनौती रहेगी। जिले में हुए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस विभाग की आगामी कार्यप्रणाली पर आमजन की नजर रहेगी।

ब्लूप्रिंट और टेक्स्ट का चित्रण हो सकता हैफ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.