मोहम्मद जफर बने नीमच के उप-संचालक (अभियोजन), पदोन्नति के बाद संभाला पदभार / अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
नीमच। मध्यप्रदेश, अभियोजन संचालनालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति सूची में मोहम्मद जफर को सहायक निदेशक (अभियोजन) से पदोन्नत कर उप-संचालक (अभियोजन) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना जिला नीमच में उप-संचालक (अभियोजन) के पद पर की गई है।
नवागत उप-संचालक मोहम्मद जफर ने गत दिनों नीमच स्थित अभियोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय में पदस्थ अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस संबंध में अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन संचालनालय भोपाल द्वारा अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है, जिसमें मोहम्मद जफर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर अभियोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।