भानपुरा। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के भैंसौदामंडी में फरियादी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी चेतन कुमार पिता रघुनाथ मीणा (32), निवासी सगस महाराज मंदिर के पास, भैंसौदामंडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर 2026 की रात 10 से 10रू15 बजे के बीच उसके घर के बाहर करण पिता योगेंद्र सोनी, अज्ञात पिता योगेंद्र सोनी एवं मयंक पिता योगेंद्र सोनी, सभी निवासी सगस महाराज मंदिर के पास भैंसौदामंडी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस थाना भानपुरा पर फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 491/26 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) एवं भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।