भोपाल को लगा झटका, मंदसौर भी सूची से बाहर / स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26- मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
नई दिल्ली/भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में मध्यप्रदेश ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। देशभर के 4,909 शहरों में किए गए स्वच्छता मूल्यांकन के बाद 57 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 9 शहर शामिल हैं। चयनित शहरों में बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। भोपाल को लगा झटका, मंदसौर भी सूची से बाहर, स्वच्छता के क्षेत्र में पहले देशभर में पहचान बनाने वाला भोपाल इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार की चयन सूची में जगह नहीं बना सका। आदमपुर छावनी में करीब 5 लाख टन पुराने कचरे का निपटान बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं मंदसौर का नाम भी जारी 9 चयनित मध्यप्रदेश के शहरों की सूची में शामिल नहीं है। इस बार इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को भी स्वच्छ सुपर लीग में सफलता मिली है। देपालपुर ने सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया है। यहां करीब 50 टन पुराने कचरे को हटाया गया तथा 14 हजार डस्टबिन वितरित कर नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए जागरूक किया गया। वहीं देवास में घर-घर कचरा संग्रहण, नियमित सफाई और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के प्रयासों को सराहना मिली है।
भोपाल को लगा झटका, मंदसौर भी सूची से बाहर
स्वच्छता के क्षेत्र में पहले देशभर में पहचान बनाने वाला भोपाल इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार की चयन सूची में जगह नहीं बना सका। आदमपुर छावनी में करीब 5 लाख टन पुराने कचरे का निपटान बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं मंदसौर का नाम भी जारी 9 चयनित मध्यप्रदेश के शहरों की सूची में शामिल नहीं है। स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण है, जिसमें नागरिकों की भागीदारी, कचरा प्रबंधन, दृश्य स्वच्छता, जल निकायों की सफाई और स्वच्छता कर्मियों के कल्याण सहित विभिन्न मानकों पर शहरों का मूल्यांकन किया गया।