ब्रेकिंग
मंदसौर के पटाखा मार्केट में तेज हवा का चक्रवात, करीब एक दर्जन दुकानों के टीन-टप्पर उड़े, व्यापारियों ... मध्यप्रदेश, राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं भोपाल में सफाई कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल समाप्त, मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा के बाद ... दिल्ली की रैली पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल का कांग्रेस पर तंज, बोले- सदमे में है कांग्रेस, आक्रोश... धनतेरस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले के ग्राम करुआ से किया मुख्यमंत्री रजिस्ट्री अभिया... धनतेरस पर कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने श्री कुबेर मंदिर में किए दर्शन, जिले की सुख-समृद्धि की कामना अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में युवाचार्य संत स्वामी मणि महेश चैतन्यजी महाराज का जन्मदिवस मन... मंदसौर में दीपावली पर्व पर कॉलेज ग्राउंड में सजा पटाखा बाजार;सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फायर ब्रिगेड... उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगे हाथों गिरफ्तार दीपावली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की सख्ती, मनासा-जावद में 6 दुकानों से 31 नमूने लिए

मध्यप्रदेश, राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।सभी नागरिकों की खुशहाली, सुख और समृद्धि की मंगल कामनाएं की है। उन्होंने कहा है कि प्रकाश, खुशियों और सद्भावना के पर्व दीपावली का उत्सव वंचितों को अपनेपन का अनुभव और संबल प्रदान कर मनाएं। नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से बचने तथा वोकल फॉर लोकल के लिए स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों की खरीददारी का भी अनुरोध किया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली पर हम अपने घरों में दीप जलाकर अंधकार दूर करते हैं, वैसे ही हमें किसी जरूरतमंद के जीवन में भी उजाला लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस दीपावली समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटने और उनके जीवन में भी दीपावली का उल्लास लाने की पहल करें। अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को वस्त्र, मिठाई, शिक्षा सामग्री अथवा दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराकर वंचितों को अपनेपन का अनुभव और संबल प्रदान करें। सहायता करते समय व्यक्ति की गरिमा, सम्मान, गोपनीयता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, प्रेम और संवेदनशीलता के साथ मदद की जाए। इस पुनीत कार्य में अपने परिजन, बच्चों और युवाओं को भी अवश्य शामिल करें, ताकि उनमें सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.