ब्रेकिंग
भोपाल को लगा झटका, मंदसौर भी सूची से बाहर / स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26- मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट... भैंसौदामंडी में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज भदौरिया दंपती की विधायक से शिष्टाचार भेंट ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं / दीपावली पर विधायक विपिन जैन की ... परमात्मा शिव से बुद्धियोग जोड़ने से जागृत होती है आत्मा की ज्योति - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 25 दुधारू गाय या भैंस की इकाई स्थापित करने पर 42 लाख रुपये तक की ऋण सहायता, मध्यप्रदेश को देश की मिल... मंदसौर के पटाखा मार्केट में तेज हवा का चक्रवात, करीब एक दर्जन दुकानों के टीन-टप्पर उड़े, व्यापारियों ... मध्यप्रदेश, राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं भोपाल में सफाई कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल समाप्त, मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा के बाद ... दिल्ली की रैली पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल का कांग्रेस पर तंज, बोले- सदमे में है कांग्रेस, आक्रोश... धनतेरस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले के ग्राम करुआ से किया मुख्यमंत्री रजिस्ट्री अभिया...

भदौरिया दंपती की विधायक से शिष्टाचार भेंट ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं / दीपावली पर विधायक विपिन जैन की जनसेवा और सामाजिक कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां

मंदसौर जिले की राजनीति प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी रहती है सुर्खियों में; रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं विपिन जैन

मंदसौर। दीपावली के पावन पर्व पर मंदसौर विधायक विपिन जैन अपनी जनसेवा, सामाजिक सक्रियता और आमजन के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे। त्योहार की खुशियों में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंदों को सहभागी बनाने की पहल करते हुए विधायक जैन गरीब परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे बैठकर छोटे-मोटे व्यवसाय करने वाले व्यापारियों से खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही छोटे व्यवसायियों को मिठाई वितरित की तथा जरूरतमंद परिवारों और बच्चों को पटाखे बांटकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले की राजनीति हमेशा से प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का केंद्र रही है। यहां के जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक गतिविधियों, कार्यशैली और जनसंपर्क पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी रहती है। इसी क्रम में मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक विपिन जैन लगातार अपनी सक्रियता, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले की विधानसभा सीटों में वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के एकमात्र निर्वाचित विधायक विपिन जैन हैं। ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वे अपनी अलग कार्यशैली और आमजन के बीच सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से लगातार राजनीतिक चर्चाओं में स्थान बनाते रहे हैं।

भदौरिया दंपती की विधायक से शिष्टाचार भेंट ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं

दीपावली के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेत्री अनिता कुंवर भदौरिया अपने अधिवक्ता पति राजेशसिंह भदौरिया के साथ विधायक विपिन जैन के कार्यालय पहुंचीं और उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस शिष्टाचार भेंट को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

अनिता कुंवर भदौरिया की राजनीतिक सक्रियता और सामाजिक उपस्थिति को देखते हुए आगामी नगर पालिका एवं विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनकी राजनीतिक संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें भविष्य की संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनावों में सीटों के आरक्षण और राजनीतिक समीकरणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में उनकी भावी राजनीतिक भूमिका पर सभी की निगाहें रहेंगी।

इस अवसर पर भदौरिया दंपती ने दिपावली मिलन वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होने बताया विधायक विपिन जैन के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया प्रकाश लेकर आए।

बतादें, राजनीतिक गतिविधियों के बीच इस तरह की शिष्टाचार भेंट और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान सामाजिक सौहार्द एवं आपसी संबंधों की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करता है। वहीं दूसरी ओर दीपावली पर छोटे व्यापारियों, जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की विधायक विपिन जैन की पहल ने उनकी सामाजिक कार्यशैली को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.