मंदसौर के पटाखा मार्केट में तेज हवा का चक्रवात, करीब एक दर्जन दुकानों के टीन-टप्पर उड़े, व्यापारियों को नुकसान. कॉलेज ग्राउंड में दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक उठा तेज बवंडर, आसमान में दिखा धूल का गुबार
मंदसौर के पटाखा मार्केट में तेज हवा का चक्रवात, करीब एक दर्जन दुकानों के टीन-टप्पर उड़े, व्यापारियों को नुकसान
कॉलेज ग्राउंड में दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक उठा तेज बवंडर, आसमान में दिखा धूल का गुबार
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज ग्राउंड में रविवार, 8 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1र.30 बजे अचानक तेज हवा का चक्रवात उठा। बोलचाल की भाषा में जिसे स्थानीय लोग फुतारिया कहते हैं। इस दौरान हवा इतनी तेज थी कि पटाखा मार्केट में लगी लगभग एक दर्जन दुकानों के टीन-टप्पर उड़ गए। अचानक आए इस बवंडर से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, तेज हवा के कारण पटाखा मार्केट की कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि कुछ पटाखा व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। अचानक उठे इस बवंडर के दौरान आसमान का नजारा भी देखने लायक हो गया। हवा के साथ धूल का गुबार उठता दिखाई दिया।
हालांकि, इस घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आखिर कॉलेज ग्राउंड में अचानक इतना तेज चक्रवात कैसे उठा? यह बवंडर किन परिस्थितियों में बना और इसकी चपेट में मुख्य रूप से पटाखा मार्केट की करीब एक दर्जन दुकानें ही क्यों आईं? ये सवाल फिलहाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।
गौरतलब है कि पटाखा मार्केट में दुकानों की व्यवस्थाएं व्यवस्थित नजर आ रही थीं, इसके बावजूद अचानक आए इस प्राकृतिक बवंडर ने दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद व्यापारियों में नुकसान को लेकर चिंता देखी जा रही है।
बतादें,ए फिलहाल चक्रवात आने के वास्तविक कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।