अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में युवाचार्य संत स्वामी मणि महेश चैतन्यजी महाराज का जन्मदिवस मनाया, मंदसौर क्षेत्र के सभी भक्तों को आज से एक संकल्प लेना चाहिए कि हम एक-दूसरे का अभिवादन ‘जय पशुपतिनाथ’ के संबोधन के साथ करेंगे
Madhya Pardesh / मंदसौर। अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में युवाचार्य संत स्वामी मणि महेश चैतन्यजी महाराज का जन्मदिवस श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर स्वामीजी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
में जिला धार्मिक समिति के विनोद मेहता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय दुबेला की संयुक्त उपस्थिति में पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री ने कहा कि मंदसौर क्षेत्र के सभी भक्तों को आज से एक संकल्प लेना चाहिए कि हम एक-दूसरे का अभिवादन ‘जय पशुपतिनाथ’ के संबोधन के साथ करेंगे। इससे धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं आपसी सद्भाव को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ धार्मिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष भागवताचार्य पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री (मालवा स्वामी) द्वारा युवाचार्य संत स्वामी मणि महेश चैतन्यजी महाराज,सेवायोगी मृत्युंजय चैतन्यजी महाराज एवं सेवानिवृत्त पं. महेशजी त्रिवेदी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान भगवान श्री पशुपतिनाथजी की तस्वीर भेंट कर अभिनन्दन किया गया। संस्थान की ओर से अतिथियों को शॉल एवं पुष्पमालाएं भेंट की गईं। साथ ही भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिकृति तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक अवसर पर जिला धार्मिक उत्सव समिति परिवार के पदाधिकारियों के साथ पत्रकार राधेश्याम मारू ने भी सहभागिता की तथा स्वामीजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। समूचे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। उपस्थितजनों ने स्वामीजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
