मंदसौर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज, अवैध शराब और सट्टे के मामलों में प्रकरण दर्ज, दलौदा, सीतामऊ, सुवासरा और भानपुरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; देशी-कच्ची शराब जब्त, सट्टा गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की तथा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। वहीं, सीतामऊ थाना पुलिस ने कथित सट्टा गतिविधियों के मामलों में भी कार्रवाई की।
दलौदा पुलिस ने 4.5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
मंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सरसोद में 4.5 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे के बीच ग्राम सरसोद में दशरथ माली के घर के पास सरसोद आम रोड पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी राजपाल सिंह पिता मनोहर सिंह राजपूत, निवासी सरसोद, थाना दलौदा, जिला मंदसौर को 4.5 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में थाना दलौदा पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 417/2026 दर्ज किया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विजय रामावत की भूमिका रही।
दलौदा पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्रवाई कर 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
मंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम 5.55 बजे से 6.20 बजे के बीच दलौदा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी उमेश पिता दिनेश्वर धाकड़, निवासी भावगढ़ फांटा, दलौदा को 5 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में थाना दलौदा पुलिस ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 420/2026 दर्ज किया है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह तोमर की भूमिका रही।
दलौदा पुलिस ने कचनारा में तड़का ढाबे के सामने की कार्रवाई, 1,600 रुपये कीमत की 2.88 लीटर शराब जब्त
मंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कचनारा में तड़का ढाबे के सामने से एक आरोपी को 16 क्वार्टर प्लेन शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम 6.30 बजे से 7 बजे के बीच तड़का ढाबे के सामने, कचनारा में कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी धारा सिंह पिता कन्हैयालाल, निवासी कचनारा, थाना दलौदा के कब्जे से 16 क्वार्टर प्लेन शराब, जिसकी कुल मात्रा 2.88 लीटर और कीमत 1,600 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। मामले में थाना दलौदा पुलिस ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अपराध क्रमांक 423/2026 दर्ज किया है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक विनोद राठौर द्वारा की गई।
सीतामऊ पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
समंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पारली में 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12रू10 बजे ग्राम पारली में कार्रवाई की गई। इस दौरान मानसिंह पिता भेरूसिंह, निवासी पारली को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 545/2026, मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक मुकेश पंड्या द्वारा की गई।
अरनिया गौड़ आम रोड पर कार्रवाई, 4.5 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा
समंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम अरनिया गौड़ के आम रोड से 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10रू20 बजे ग्राम अरनिया गौड़ के आम रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बालूराम पिता शंभूलाल नायक, निवासी अरनिया गौड़ के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 25 क्वार्टर, कुल 4.5 लीटर, जब्त किए गए। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 546/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक रमेशचंद्र द्वारा की गई।
लदुना चौराहे पर गुमटी के पीछे पुलिस की कार्रवाई, सट्टा उपकरण भी जब्त
मंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लदुना चौराहे पर गुमटी के पीछे से एक आरोपी को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 420 रुपये नकद और सट्टा अंक लिखने के उपकरण जब्त किए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4रू30 बजे लदुना चौराहे पर गुमटी के पीछे कार्रवाई की गई। इस दौरान विनोद पिता मोहनलाल दरकुनिया, निवासी सीतामऊ को कथित रूप से सट्टा अंक लिखते पकड़ा गया। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 547/2026, सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक समीर खान द्वारा की गई।
सीतामऊ पुलिस ने सट्टा अंक लिखते आरोपी को पकड़ा, 500 रुपये नकद जब्त
मंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाले के पास आम रोड से एक आरोपी को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये नकद और सट्टा अंक लिखने के उपकरण जब्त किए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4रू30 बजे सीतामऊ में नाले के पास आम रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान हनीफ पिता शब्बीर शाह, निवासी दीपाखेड़ा को कथित रूप से सट्टा अंक लिखते पकड़ा गया। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 548/2026, सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक के.सी. बहुगुणा द्वारा की गई।
सीतामऊ में जय भवानी होटल के पास कार्रवाई, 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
मंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जय भवानी होटल के पास से 20 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3रू30 बजे सीतामऊ में जय भवानी होटल के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान शेरसिंह पिता भारतसिंह राजपूत, निवासी सीतामऊ के कब्जे से देशी शराब के 20 क्वार्टर, कुल 3.6 लीटर, जब्त किए गए। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 549/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक विक्रम द्वारा की गई।
सीतामऊ गेट के पास कार्रवाई, 16 क्वार्टर देशी प्लेनअवैध शराब जप्त
मंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीतामऊ गेट के पास से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5रू20 बजे सीतामऊ गेट के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान मनोहरलाल पिता मदनलाल गुर्जर, निवासी सीतामऊ के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 16 क्वार्टर, कुल 2.8 लीटर, जब्त किए गए। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 550/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक सुरेश कुमावत द्वारा की गई।
सीतामऊ पुलिस ने ग्राम बापच्या में कार्रवाई, 3.2 लीटर18 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
मंदसौर। सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बापच्या से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5.40 बजे ग्राम बापच्या में कार्रवाई की गई। इस दौरान दरबारसिंह पिता प्रतापसिंह राजपूत, निवासी बापच्या के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 18 क्वार्टर, कुल 3.2 लीटर, जब्त किए गए। मामले में थाना सीतामऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 551/2026, आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक समीर खान द्वारा की गई।
सुवासरा में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सुवासरा। सुवासरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ईंट भट्टे के पास टोकड़ा रोड पर 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम 4.10 से 4.40 बजे के बीच कार्रवाई की गई। इस दौरान जितेंद्रपाल पिता बाबूलाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी सुवासरा थाना क्षेत्र, तथा पिता अटीजी बलाई, उम्र 48 वर्ष, निवासी गुराड़िया भूप, थाना सुवासरा को अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 296/26 के तहत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 में प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जितेंद्रपाल की भूमिका दर्ज है।
सुवासरा पुलिस ने अवैध शराब ले जाते आरोपी को पकड़ा, 16 क्वार्टर देशी शराब जब्त
सुवासरा। सुवासरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी शराब ले जाते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर प्लेन देशी शराब जब्त की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8.30 बजे से 8.24 बजे के बीच बसई यात्री प्रतीक्षालय के पास आम रोड, धलपट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान गोपाल पिता रुपाजी सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी धलपट, थाना सुवासरा को अवैध रूप से शराब ले जाते पकड़ा गया। मामले में थाना सुवासरा पर अपराध क्रमांक 298/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
भानपुरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, 18 क्वार्टर जब्त
भानपुरा। भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को भेरू मंदिर, पिपल्दा के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान परसराम पिता शंकरलाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी पिपल्दा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई। मामले में थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 445/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।