ब्रेकिंग
शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला, बोलेकृदेश को कमजोर करने की साजिश रच रहा विपक्ष मंदसौर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब पर शिकंजा, दलौदा में सट्टा लगात... मंदसौररू वायडीनगर पुलिस ने अवैध पटाखों की दुकान पर की कार्रवाई, पटाखे कार्टून जब्त, सांजीत रोड पर भ्... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों, निक्षय मित्रों और स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित गरोठ पुलिस की कार्रवाई, 4 लाख रू.किमत का 2 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, बिना नंबर की स्कोडा कार रू. 20 लाख... पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 513 ग्राम एमडी् ड्रग और 9 किलो डोडाचूरा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर ग... मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले- उज्जैन, सागर और ग्वालि... टीनशेड की गुणवत्ता पर सवालः बिल में 60 एमएम की चादर, मौके पर 40 एमएम भी नहीं..! भानपुरा जनपद क्षेत्र... नशामुक्ति अभियान के तहत-मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला, बोलेकृदेश को कमजोर करने की साजिश रच रहा विपक्ष

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष जनता का विश्वास हासिल करने में असफल रहने के बाद सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता विकास और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष निराश और हताश है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष चुनावी मैदान में जीत हासिल नहीं कर पाने और जनता का विश्वास प्राप्त करने में असफल रहने के कारण संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने तथा लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर संविधान की भावना को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के समर्थन से देश को कमजोर करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने विपक्ष के रवैये पर हैरानी जताते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

चौहान ने विपक्ष की गतिविधियों को अराजकता फैलाने की कोशिश और साजिश बताते हुए कहा कि देश की जनता विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.