ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के साथ-साथ जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को शहर कोतवाली, नई आबादी और सुवासरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

शहर कोतवाली पुलिस -सट्टा अंक लिखते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ₹260 नकद जब्त
मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन और रू. 260 नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को शाम 4.20 से 4.30 बजे के बीच प्रतापगढ़-पुलिया से करीब 50 मीटर आगे प्रतापगढ़ रोड, मंदसौर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान शेखा चौक, मंदसौर निवासी करामत खान पिता वहीद खान, उम्र 36 वर्ष को अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा गया। मामले में थाना शहर कोतवाली में अपराध क्रमांक 622/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 586 राकेश कुमार मईडा द्वारा की गई। आरोपी के पास से एक सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन तथा ₹260 नकद बरामद किए गए।

शहर कोतवाली पुलिस -19 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब रू.1140 बताई गई है, जब्त की है। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को शाम 6.20 से 6.30 बजे के बीच किला दरवाजा रोड स्थित चिकन किंग की दुकान के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान गिरीराज मीणा पिता शंकर मीणा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम श्रीनगर, पोस्ट नावली, भानपुरा, थाना गांधीसागर, हाल मुकाम सीतामऊ फाटक, मंदसौर को प्लास्टिक की थैली में 19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। मामले में थाना शहर कोतवाली में अपराध क्रमांक 623/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 586 राकेश कुमार मईडा द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई आबादी थाना पुलिस-16 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5.40 बजे से 5.50 बजे के बीच नीमचौक माता मंदिर के सामने, नमाजपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान फुलचंद पिता देवाजी नायक, उम्र 60 वर्ष, निवासी मिर्जापुरा, मंदसौर को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 176/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई सउनि लक्ष्मण खराड़ी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पैसे से दांव लगाकर जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार, ₹1,700 नकद जब्त
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और रू.1,700 नकद जब्त किए। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6 बजे पानपुरसे माल्या-खेरखेड़ा आम रोड पर खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने हर्ष पिता राजेश पंवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर और गणपत पिता मिश्रीलाल बरगुंडा, उम्र 19 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर को पैसों से दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। मामले में थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 177/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 315 सुनील टेलर एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं ₹1,700 नकद जब्त किए हैं।

नई आबादी थाना पुलिस-16 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5.55 बजे अचेरा-खजुरी बड़ायला आम रोड पर नाले के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान वैणीराम पिता टेकाजी धनगर, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी बड़ायला को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 178/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई उनि महेन्द्रसिंह यादव एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुवासरा थाना पुलिस -60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
सुवासरा। सुवासरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की कीमत करीब रू. 6,000 बताई है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक आरजे 17 जीएस 6036, जिसकी कीमत करीब रू. 50 हजार है, भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को रात 8.20 से 8.50 बजे के बीच देवरिया विजय फंटा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान शर्मा पिता मुनिम कंजर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामन देवरिया, थाना उन्हेल नागेश्वर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) तथा चन्दर पिता फत्ता कांजर, उम्र 65 वर्ष, निवासी बामन देवरिया को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। मामले में थाना सुवासरा में अपराध क्रमांक 291/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई सउनि लक्ष्मीलाल जोशी एवं उनि रतनलाल कटारिया तथा पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गरोठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा, 16 क्वार्टर जब्त
गरोठ। थाना गरोठ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1,600 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को रणायरा रोड गरोठ पर कार्रवाई के दौरान आरोपी राहुल पिता मदनलाल भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रेटड़ी, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 404/2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 440 रोहित बल्ला की भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.