ब्रेकिंग
सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म.... मंदसौर जिला पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब, सट्टे और गोवंश क्रूरता के खिलाफ पुलिस की... 168 नई गौ-एम्बुलेंस की सौगात, डेयरी क्षेत्र को भी मिली बड़ी परियोजनाएं सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात पर महिला और भाई से मारपीट, तीन पर... शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस ... अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दलौदा में तहसील के पास सट्टा अंक ल... गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर अवैध शराब का कारोबार, मंदसौर जिला पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन

मंदसौर जिला पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब, सट्टे और गोवंश क्रूरता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं सट्टा लिखते एक आरोपी को पकड़ा तथा गोवंश को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे दो आरोपियों के कब्जे से चार गोवंश को मुक्त कराया।

अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 5 लीटर शराब जब्त

मंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को गौतम नगर के बाहर आम रोड, दलौदा में कार्रवाई की गई। इस दौरान लालसिंह पिता भुवानसिंह डोडिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी एलची, दलौदा को अवैध शराब लेकर जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अवैध सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सट्टा पर्ची जब्त

मंदसौर। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन और 320 रुपये नकद जब्त किए। कार्रवाई 4 अक्टूबर 2026 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दलौदा में की गई। पुलिस ने मुकेश पिता कोदर लाल सेन, उम्र 42 वर्ष, निवासी बानीखेड़ी, दलौदा को सट्टा लिखते हुए पकड़ा। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 454 अजीत सिंह द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को जोगीखेड़ा मगरा, बाछड़ा डेरा, बड़वन-कुचड़ोद रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नितेश पिता रतनलाल भाटी, उम्र 41 वर्ष, निवासी जोगीखेड़ा मगरा, बाछड़ा डेरा को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 111 धीरेन्द्र सिंह द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण क्रमांक 264/26 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अफजलपुर पुलिस ने 4 गोवंश को कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार गोवंश को मुक्त कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 की रात सीतामऊ-दलौदा आम रोड पर अफजलपुर स्थित शासकीय स्कूल के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान सुनील पिता शांतिराणा भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुड़ीपाड़ा, थाना पिपलखूंट, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) तथा शिवलाल पिता दामला निनामा भील, उम्र 34 वर्ष, निवासी हजारीगुड़ा, थाना पारसोला, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को चार गोवंश को बिना चारा-पानी के पैदल क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने चारों गोवंश, जिनकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है, को मुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 111 धीरेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक सुरेश कुमार निनामा द्वारा की गई।

नारायणगढ़ पुलिस ने 14 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की

मंदसौर। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजय पिता भंवरलाल डाबी, उम्र 26 वर्ष, निवासी चौथखेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को चौथखेड़ी स्थित बालाजी मंदिर के पास कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 10 क्वार्टर देशी मसाला शराब और 4 क्वार्टर देशी सफेद प्लेन शराब, कुल 14 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

सीतामऊ पुलिस ने 5 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की

मंदसौर। थाना सीतामऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालूसिंह पिता रामसिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रातागरुणडिया, थाना भानपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को दलखेड़ी फांटा, 08 लाइन के पास दिपाखेड़ा रोड पर कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.