ब्रेकिंग
168 नई गौ-एम्बुलेंस की सौगात, डेयरी क्षेत्र को भी मिली बड़ी परियोजनाएं सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात पर महिला और भाई से मारपीट, तीन पर... शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस ... अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दलौदा में तहसील के पास सट्टा अंक ल... गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर अवैध शराब का कारोबार, मंदसौर जिला पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ...

अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दलौदा में तहसील के पास सट्टा अंक लिखते मांगीलाल को पकड़ा

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए और उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की।

कोतवाली पुलिस ने 19 क्वार्टर शराब जब्त की
कोतवाली थाना पुलिस ने शिवना ब्रिज के पास आम रोड से रामस्वरूप पिता शंकर सिंह रघुवंशी, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 40, अलावदाखेड़ी, मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 19 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला लाल शराब जब्त की गई। पुलिस ने धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

भावगढ़ पुलिस ने 20 क्वार्टर शराब पकड़ी
भावगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम माउखेड़ी में शमशान घाट के पास भगवान पिता बगदीराम गायरी, निवासी करनाखेड़ी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

दलौदा में सट्टा अंक लिखते आरोपी गिरफ्तार
दलौदा थाना पुलिस ने तहसील कार्यालय के सामने चाय की दुकान के पीछे कार्रवाई करते हुए मांगीलाल पिता कचरू गायरी, निवासी दलौदा रेल को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से 920 रुपये नकद, सट्टा अंक लिखी पर्ची और एक लीड पेन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 4-ए पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

नारायणगढ़ में 16 क्वार्टर और 3 बीयर टिन जब्त
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने हरमाला रोड पर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए शांतिलाल पिता मोहनलाल पंवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी हरमाला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर मसाला लाल शराब और 3 स्टॉक बीयर के टिन जब्त किए गए। पुलिस ने धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

सीतामऊ पुलिस ने 38 क्वार्टर शराब जब्त की
सीतामऊ थाना पुलिस ने खेड़ा फांटा पर कार्रवाई करते हुए कंवरलाल पिता रामलाल सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ढंडेड़ा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 28 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 10 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 38 क्वार्टर जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

शामगढ़ में 21 क्वार्टर देशी शराब जब्त
शामगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम जमुनिया में मेलखेड़ा रोड के कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए कालूराम पिता रामनिवास मेघवाल, निवासी ग्राम जमुनिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

भानपुरा पुलिस ने 18 क्वार्टर शराब पकड़ी
भानपुरा थाना पुलिस ने नयागांव चौराहा, पागा रोड पर कार्रवाई करते हुए प्रह्लाद पिता हरिराम मेघवाल, निवासी नयागांव को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त की गई। पुलिस ने धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब विधिवत जब्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.