ब्रेकिंग
गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर अवैध शराब का कारोबार, मंदसौर जिला पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक...

गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर अवैध शराब का कारोबार, मंदसौर जिला पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2026 को अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से देशी शराब और हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की।

थाना नई आबादी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई में गोरखेड़ी-मिर्जापुरा रोड स्थित खेल मैदान के पास ग्राम मिर्जापुरा से कारूलाल पिता शंकरलाल नायक, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मिर्जापुरा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 171/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 161 सुरेश वैष्णव की भूमिका रही।

दूसरी कार्रवाई में सर्किट हाउस के पास मित्रों के ढाबे के सामने से इसाक पिता निसार खान पठान, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम मदारपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 172/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रआर 685 जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा की गई।

तीसरी कार्रवाई में पुराने सर्किट हाउस के पास नया खेड़ा, मंदसौर से किशोर पिता गंगाराम अहिरवार, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम मैनपुरिया, मंदसौर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 173/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 683 सुरेश शर्मा की भूमिका रही।

पिपलियामंडी पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

थाना पिपलियामंडी पुलिस ने सोकड़ी-बहीपार्श्वनाथ कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए कपिल पिता भंवरलाल राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी शीतलामाता मंदिर के पास, फाटक मोहल्ला, पिपलियामंडी को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 294/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 197 वसीम खान की भूमिका रही।

सीतामऊ पुलिस ने 50 क्वार्टर देशी शराब जब्त की

थाना सीतामऊ पुलिस ने कृषि मंडी के पीछे खाली जगह में कार्रवाई करते हुए शकील पिता चांद मोहम्मद, उम्र 51 वर्ष, निवासी खानवाड़ा, सीतामऊ को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 180 एमएल के 50 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, कुल 9 बल्क लीटर, जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 529/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 627 मुकेश पाण्ड्या की भूमिका रही।

भानपुरा पुलिस ने 74 नग शराब जब्त की

मंदसौर जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश एवं एसडीएम राहुल चौहान के मार्गदर्शन में भानपुरा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल द्वारा भानपुरा-झालावाड़ रोड स्थित मां शाकम्भरी ढाबे पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ढाबे से अवैध रूप से विक्रय की जा रही 69 क्वार्टर देशी शराब एवं 5 केन बीयर जब्त की गई। प्रशासन ने अवैध शराब जब्त करने के साथ ही ढाबे को सील करने की कार्रवाई भी की।

थाना भानपुरा पुलिस ने झालावाड़ रोड स्थित जय मां शाकम्बरी ढाबा, नीमथूर के पास कार्रवाई करते हुए गिरधारीलाल पिता बद्रीलाल खारोल, उम्र 40 वर्ष, निवासी नीमथूर, थाना भानपुरा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 39 क्वार्टर प्लेन शराब, 30 क्वार्टर देशी मसाला शराब और 5 बीयर केन, कुल 74 नग, जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत 7,360 रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 425/2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रआर 76 सलीम मोहम्मद की भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.