रिश्वत लेते हुए दलौदा चौपाटी सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, ईओडब्लुउज्जैन की कार्रवाई; महिला सरपंच के पति को रंगे हाथों पकड़ा, पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों की जांच
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले की गा्रम पंचायत दलोदा चौपाटी में लोन के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) देने के एवज में 4 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( ईओडब्लु ) उज्जैन की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सरपंच दुर्गा कैथवास के पति एवं सरपंच प्रतिनिधि अनिल कैथवास को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा। जानकारी के अनुसार आवेदक विक्रम सिंह को बैंक से लोन लेना था। इसके लिए उसे ग्राम पंचायत से एनओसी की आवश्यकता थी। आरोप है कि एनओसी जारी करने के बदले 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। आवेदक ने इसकी शिकायत म्व्ॅ ईओडब्ल उज्जैन से की। शिकायत के सत्यापन के बाद म्व्ॅ टीम ने सोमवार को कार्रवाई की योजना बनाई। आवेदक को रिश्वत की राशि लेकर दलौदा कृषि उपज मंडी क्षेत्र में भेजा गया। जैसे ही अनिल कैथवास ने 4 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।
पंचायत कार्यालय में भी जांच
कार्रवाई के बाद ईओडब्लु की टीम द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचकर संबंधित दस्तावेजों एवं रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी ली। मामले में पंचायत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य लेन-देन की भी जांच की जा रही है। ईओडब्ल की कार्रवाई के संबंध में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। रिश्वत के आरोपों से संबंधित अंतिम निष्कर्ष जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
