ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्... रिश्वत लेते हुए दलौदा चौपाटी सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, ईओडब्लुउज्जैन की कार्रवाई; महिला सरपंच के पति... बेला एस्टेट में 728 मतदाताओं के नाम हटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- दशकों से रह रहे लोगों के ... लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर पुलिस की कार्रवाई जारी, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, बड़ी म... रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स...

अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर पुलिस की कार्रवाई जारी, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, बड़ी मात्रा में देशी व कच्ची शराब जब्त; कई आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 27 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब, हाथ भट्टी की कच्ची शराब और बीयर जब्त की। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए।

शहर कोतवाली पुलिस

शहर कोतवाली पुलिस ने हर्षा इको सिटी स्थित पानी की टंकी के पास कार्रवाई करते हुए हेमंत कुमार चौहान, उम्र 31 वर्ष, निवासी मयरू कॉलोनी, मंदसौर को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 604/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वायडी नगर पुलिस की तीन कार्रवाई

वायडी नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में डच्म्ठ ग्रीड के पास इंद्रा कॉलोनी से विकास भाटी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम हरवार, थाना जीरन, जिला नीमच को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 412/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई में ग्रीड के पीछे इंद्रा कॉलोनी से राधेश्याम मीणा, उम्र 24 वर्ष, निवासी जामनगर, थाना जीरन, जिला नीमच, हाल मुकाम ट्रांसपोर्ट नगर, मंदसौर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी लाल मसाला शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 413/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

तीसरी कार्रवाई में डोडियामीणा-मांदुड़ी पगडंडी से डूंगरलाल भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी नई आबादी मांदुड़ी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से करीब 7 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 414/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

नई आबादी पुलिस

नई आबादी थाना पुलिस ने भालोट-डोराना रोड, जवासिया फांटे के पास ग्राम जवासिया में कार्रवाई करते हुए लोकेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिनोली, तहसील जावरा, जिला रतलाम को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 165/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

भावगढ़ पुलिस

भावगढ़ थाना पुलिस ने भावगढ़-चपुना रोड, माउड़ी फांटा, ग्राम भावगढ़ के पास समरथमल पिता नागूलाल गायरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी गरोड़ा को अवैध शराब ले जाते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 182/26, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दलौदा पुलिस

दलौदा थाना पुलिस ने कचनारा स्थित कोटड़ी श्याम होटल के पास अजानू पिता भैरूलाल मईड़ा, उम्र 21 वर्ष, निवासी भुआखेड़ी नगरी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 392/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अफजलपुर पुलिस की तीन कार्रवाई

अफजलपुर पुलिस ने सीखेड़ी-जोगीखेड़ा मगरा क्षेत्र से अशोक पिता नंदा भाटी, निवासी जोगीखेड़ा मगरा को पकड़कर उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। अपराध क्रमांक 255/26 के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में जोगीखेड़ा फांटा से कन्हैयालाल पिता भगवानलाल जटिया, निवासी झरकन को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 256/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

तीसरी कार्रवाई में निपानिया आम रोड, सीखेड़ी से ईश्वरलाल पिता नारायण बाछड़ा, निवासी सीखेड़ी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 257/26 के तहत कार्रवाई की गई।

नारायणगढ़ पुलिस

नारायणगढ़ पुलिस ने ढाबला फांटा क्षेत्र में सुनील पिता बाबूलाल बागरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ढाबला को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 14 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 293/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

सीतामऊ पुलिस की दो कार्रवाई

सीतामऊ पुलिस ने ग्राम नाटाराम में झुझार पिता भगवानलाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी नाटाराम को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 515/27.09.2026 के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में पतलासी फांटा क्षेत्र से राधुसिंह पिता नाथूसिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी निपानिया को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 516/27.09.2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

सुवासरा पुलिस

सुवासरा पुलिस ने ग्राम ढाबला देवल के पास तालाब किनारे कच्चे रास्ते से तौफानसिंह पिता भगवानसिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम बोरवनी, थाना शामगढ़ को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 280/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गरोठ पुलिस की तीन कार्रवाई

गरोठ पुलिस ने पानीया-पावटी रोड पर तुफानसिंह की दुकान के पास तुफानसिंह पिता गंगासिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पावटी को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 6 बीयर जब्त की गई। अपराध क्रमांक 388/2026, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई में सेमलीरुपा फांटा स्थित प्रहलादसिंह के ढाबे के पास प्रहलादसिंह पिता शंकरसिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सेमलीरुपा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 15 क्वार्टर देशी प्लेन और 15 क्वार्टर देशी मसाला शराब, कुल 30 क्वार्टर जब्त किए गए। अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत कार्रवाई की गई।

तीसरी कार्रवाई में सेमलीरुपा फांटा स्थित गोपालसिंह के ढाबे के पास गोपालसिंह पिता गुमानसिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सेमलीरुपा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 390/2026 के तहत कार्रवाई की गई।

भानपुरा पुलिस

भानपुरा पुलिस ने सांजलपुर रोड पर भेरूलाल प्रजापत के खेत के सामने दुर्गेश गुर्जर पिता दिनेश गुर्जर, उम्र 25 वर्ष, निवासी भानपुरा को पकड़ा। उसके कब्जे से 18 क्वार्टर प्लेन देशी शराब, अनुमानित कीमत करीब 1,800 रुपये, जब्त की गई। अपराध क्रमांक 414/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं एमपी बस स्टैंड, भैसोदामंडी में अनिल चौधरी पिता प्रभुलाल चौधरी, निवासी बोरदा को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 क्वार्टर प्लेन शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 418/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

गांधीसागर पुलिस

गांधीसागर थाना पुलिस ने गुड्डी बाई पत्नी बजरंग बाछड़ा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गुलाब नगर, नावली को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। अपराध क्रमांक 70/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट का मामला

भानपुरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट का मामला भी सामने आया है। फरियादी कन्हैयालाल पिता रामचंद्र मेघवाल, निवासी ढाबला गुर्जर, थाना शामगढ़ की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

फरियादी के अनुसार 25 सितंबर 2026 की रात हमीरगढ़ में मोदी ढाबे के सामने सड़क किनारे झाड़ियों के पास आरोपियों ने शराब के नशे में अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 417/26 में धारा 115(2), 296(बी), 3(5) बीएनएस तथा 323, 294, 34 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में तूफान पिता बगदीराम मेघवाल, निवासी ढाबला गुर्जर, थाना शामगढ़ एवं राजू भील पिता नैनसिंह भील, निवासी हमीरगढ़, थाना भानपुरा के नाम सामने आए हैं।

—————————————————–

इससे पुर्व एक दिन पहले 27 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब, हाथ भट्टी की कच्ची शराब और बीयर जब्त की।

मंदसौर। दलौदा पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा अंक लिखकर अवैध लाभ कमाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 700 रुपये नकद, सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं लीड पेन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 386/26, धारा 4-क सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान जाहिद पिता शरीफ मेवाती, उम्र 38 वर्ष, निवासी बानीखेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को दलौदा के गौतम नगर के पीछे स्थित खाली मैदान से सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उसके पास से नकदी एवं सट्टा सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई आरक्षक 157 सुनील सोलंकी द्वारा की गई। प्रकरण में पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
दलौदा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मंदसौर। दलौदा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 387/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान घनश्याम पिता राधेश्याम प्रजापत, उम्र 50 वर्ष, निवासी पाडलियालालमुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नई आबादी, पाडलियालालमुआ क्षेत्र से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई आरक्षक 157 सुनील सोलंकी द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
सीतामऊ पुलिस ने धारदार छुरा लहराते आरोपी को पकड़ा
मंदसौर। सीतामऊ पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को धारदार छुरा लहराते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार छुरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 510/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पुष्कर पिता छगनलाल परिहार, निवासी खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सरुखेड़ा रोड, सीतामऊ क्षेत्र से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से करीब 200 रुपये कीमत का एक लोहे का धारदार छुरा जब्त किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 943 सुरेश कुमावत द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीतामऊ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, लोहे का धारदार छुरा जब्त
मंदसौर। सीतामऊ पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को धारदार छुरा लहराते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार छुरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 512/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान दिनेश पिता वदीचंद पाटीदार, निवासी लसुडिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माली मोहल्ला, दवेड़ा चौक, लदुना, सीतामऊ क्षेत्र से पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 200 रुपये कीमत का एक लोहे का धारदार छुरा बरामद किया गया। यह कार्रवाई प्रधान आरक्षक 627 मुकेश द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा सभी मामलों में जब्त शराब को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.