ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयोजन भोपाल में हुवा सम्पन्न

रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गय

भोपाल,। भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर द्वारा भोपाल में ‘रक्तवीर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह का यह दूसरा वर्ष रहा, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने सहभागिता की और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लड कॉल सेंटर के संचालक अशोक नायक के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ब्लड कॉल सेंटर की ओर से 251 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें ऐसे रक्तवीर भी शामिल रहे, जिन्होंने अब तक 151 बार तक रक्तदान किया है। नियमित एवं समर्पित रक्तदाताओं का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

समारोह में महिला रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रक्तदान के क्षेत्र में उनके योगदान को भी सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुलिस महानिरीक्षक भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र, मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के ओएसडी आनंद भट्ट, समाजसेवी योगेंद्र महंत, समाजसेवी अशोक गोयल, राजकुमार साबू तथा गंगवाल फूड्स से आयुष जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

18 वर्षों से निःशुल्क सेवा
ब्लड कॉल सेंटर द्वारा पिछले 18 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। संस्था के अनुसार, इस अवधि में ब्लड कॉल सेंटर के माध्यम से 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान से जोड़ा गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लड कॉल सेंटर की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अरविंद सिंह, अरुण वर्मा, दीपिका मालवीय, कृष्णा मालवीय, अंश खेरे एवं हितेश थोराट सहित ऑफिस स्टाफ और अन्य टीम सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।

ब्लड कॉल सेंटर की ओर से बताया गया कि शीघ्र ही भोपाल में ब्लड कॉल सेंटर की शाखा शुरू की जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में और अधिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

रक्तवीर सम्मान समारोह का उद्देश्य नियमित रक्तदाताओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ ही समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.