ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

वायडीनगर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट-धमकी और जुआ खेलने के दो मामले दर्ज

मंदसौर। वायडीनगर थाना पुलिस ने 28 अगस्त 2026 को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज किया, वहीं कृषि उपज मंडी के पीछे टावर के पास जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा।

मारपीट व धमकी का मामला:
वायडीनगर थाने में अपराध क्रमांक 372/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) तथा भादंवि की धाराओं 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना 28 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे से 11:15 बजे के बीच कोयला फैक्ट्री के सामने इंद्रा कॉलोनी, मंदसौर में हुई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फरियादी सागर पिता प्रेम बहादुरसिंह परिहार, उम्र 34 वर्ष, निवासी किटियानी, मंदसौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी करण पिता शंकरसिंह परिहार, निवासी इंद्रा कॉलोनी, मंदसौर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच विकास कुरील द्वारा की जा रही है।

जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार:
वायडीनगर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में अपराध क्रमांक 373/26 के तहत 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया। कार्रवाई 28 अगस्त को दोपहर करीब 1:50 बजे से 2:25 बजे के बीच कृषि उपज मंडी के पीछे टावर के पास मंदसौर में की गई।
पुलिस के अनुसार मौके से राजाराम पिता मोहनलाल माली निवासी गांधी नगर, मंदसौर, दिलीप पिता राधेश्याम लखारा निवासी इंद्रा कॉलोनी, मंदसौर, हरिसिंह पिता लालसिंह निवासी संजय हिल्स, मंदसौर, सलामत पिता मुन्नतियार मेवाती निवासी नाहर सय्यद, मंदसौर तथा विजय सिंह पिता लालसिंह डोडियार निवासी संजय हिल्स, मंदसौर को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 650 रुपये नकद बरामद किए। कार्रवाई आरक्षक 937 राजेश खराड़ी की रिपोर्ट पर दर्ज की गई।

May be an image of text that says "B4 TIMES INDIA जन-जन जन जन की आवाज, सच के साथ खबर वही, जो है सही! WhatsApp करें 9770027700 विज्ञापन हेतु संपर्क करें अपने व्यवसाय, प्रतिष्ठान, कार्यक्रम, शुभकामनाऐं और विज्ञापन को दें प्रभावी पहचान आज ही विज्ञापन बुक करें और अपने ब्रांड को दें नई ऊंचाइयाँ! सीमित स्थान जल्दी करें!"

Leave A Reply

Your email address will not be published.