मंदसौर 28 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत मंदसौर में 29 अगस्त शनिवार को शिविर आयोजित किया जाकर जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जन संवाद तथा उद्यम संवाद शिविर मंदसौर के समीपस्थ ग्राम भूखी में आयोजित किया जाएगा द्वितीय सत्र में आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व प्रथम सत्र में प्रातः अधिकारी गण मंदसौर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करके जन समस्याओं जन शिकायतों का निराकरण करेंगे।
अधिकारियों द्वारा मंदसौर तथा आसपास के जिन ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा उनमें रेवासदेवड़ा, नौगांवा, भूखी, हैदरवास, दाऊदखेडी, गुजरदा, भरड़ावद, अघोरया, सेजपुरिया, भालोट, आधारीनिरधार, खिलचीपुरा, ढिकोला, जग्गाखेड़, सिंदपन, माल्याखेडी, साबाखेड़ा, गुराडियादेदा , धारियाखेडी, रलायता, मुल्तानपुरा, लालघाटी, बोहराखेडी, जमालपुरा, कोचवी, गल्याखेडी, नगर पालिका परिषद।
मंदसौर के वाड क्रमांक 1 से 20 क्षेत्र का भ्रमण करके नागरिकों ग्रामीणों की समस्याओं शिकायतों का निवारण निराकरण किया जाएगा शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। नगर पालिका के कमला नेहरू स्कुल मे शिविर लगा कर निराकरण किया जाऐगा।