ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि का तत्काल वितरण करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

बीहर नदी तथा नालों को चौड़ा करके जल निकासी की दीर्घकालिक कार्य योजना बनाएं : उपमुख्यमंत्री

भोपाल । उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में रीवा शहर में बाढ़ की समस्या को दूर करने के लिए किए जा रहे हैं उपायों की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अमला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वे करके मकान, घरेलू सामग्री तथा अन्य नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर पीड़ितों को राहत राशि का वितरण कराए। सर्वे का कार्य संवेदनशीलता से करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा शहर को जल भराव और बाढ़ की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए दीर्घकालीन प्रयास करने की आवश्यकता है, इसके लिए बीहर नदी को चौड़ा करने तथा सभी नालों को चौड़ा करने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनाएं। शहर के बाहरी क्षेत्र से नदी की ओर आने वाले पानी को भी शहर के बाहर से ही नदी में मिलाने के लिए जल संरचना बनाएं। सभी नालों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करें तथा उनके किनारे के अतिक्रमण हटाए। कच्चे नालों को पक्का बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करें। जल संसाधन विभाग के बीहर नदी के छोटी पुल से करहिया पुल तक तथा करहिया पुल से बाईपास पुल तक नदी की चौड़ाई कम से कम 160 मीटर रखने की कार्य योजना बनाएं। इसके लिए नगर निगम, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के इंजीनियर मिलकर कार्य योजना तैयार करें। झिरिया नाले के नदी में मिलने से पहले आने वाले मोड को हटाकर नाले को सीधे नदी में मिलाएं जिससे पानी तेजी से नदी में जा सके। एनजीटी के प्रावधानों के अनुसार नदी से 30 मीटर तथा नाले से 9 मीटर की दूरी तक की सभी बाधाएं दूर करके उनके तटबंधों को सुरक्षित करें। शहर के नालों की बारिश से पहले पूरी साफ सफाई न होने से भी जल की निकासी में बाधा आई। आयुक्त नगर निगम नालों की सफाई का अभियान चलाएं। बीहर नदी में रिवर फ्रंट का निर्माण होने से इससे लगे हुए बस्तियों में बाढ़ का प्रकोप नहीं हुआ। यदि छोटी पुल के आगे दोनों ओर रिवर फ्रंट का निर्माण कर दिया जाए तो पद्मधर कॉलोनी में बाढ़ से राहत मिल सकती है।

बैठक में नगर निगम अध्यक्ष श्री वेंकटेश पांडेय तथा जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बाढ़ की समस्या को दूर करने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन ने बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि रीवा शहर और जिले भर में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो का सर्वे शुरू कर दिया गया है। ग्राम भटलों में 600 घरों तथा रीवा शहर के निपानिया मोहल्ले में प्रभावित घरों का सर्वे हो गया है। सर्वे का कार्य तीन दिनों में पूरा करके राजस्व परिपत्र के प्रावधान कें अनुरूप राहत राशि का वितरण किया जाएगा। बैठक में पार्षद दीनानाथ वर्मा, राजेश पांडेय, विवेक दुबे, केके गर्ग, एसडीएम हुजूर डॉ अनुराग तिवारी, तहसीलदार अनुपम पांडे, जल संसाधन विभाग के कार्य पालन यंत्री , नगर निगम के इंजीनियर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.