ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

मंदसौर के वायडी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.38 किलो डोडाचूरा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर के वायडी नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महू-नीमच फोरलेन हाईवे से पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिट्ठू बैगों में भरा 67.38 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किया है। इसके साथ ही तीन एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपेड मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी डोडाचूरा को नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से लेकर पंजाब और हरियाणा की ओर ले जाने की फिराक में थे। इसी दौरान वायडी नगर पुलिस ने महू-नीमच हाईवे फोरलेन पर घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवदीपसिंह पिता जगसीरसिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी अजीत नगर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब), राजिन्दरसिंह पिता फौजासिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी अलियाना, थाना अरनिवाला, जिला फाजिल्का (पंजाब), गुरप्रीत पिता अशोक कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी राताखेड़ा, थाना रतिया सिटी, जिला फतेहाबाद (हरियाणा), अंग्रेजसिंह उर्फ गेजसिंह पिता सुखविन्दरसिंह उर्फ विन्दरसिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी घट्यावाली बोदला, थाना अरनिवाला, जिला फाजिल्का (पंजाब) तथा हरिन्दरपालसिंह उर्फ काला पिता गुरबच्चनसिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी अलियाना, थाना अरनिवाला, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है।

67.38 किलो डोडाचूरा सहित मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन काले रंग के, एक नीले और एक फिरोजी रंग के पिट्ठू बैग बरामद किए, जिनमें कुल 67.38 किलोग्राम डोडाचूरा भरा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने एक वीवो कंपनी का ग्रे रंग का टच स्क्रीन मोबाइल, एक कीपेड मोबाइल, एक ओप्पो कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल तथा एक अन्य वीवो कंपनी का ग्रे रंग का मोबाइल भी जब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना वायडी नगर मंदसौर में अपराध क्रमांक 363/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय एवं शासन के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं सीएसपी मंदसौर जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सउनि जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष लबाना, अरविन्द पुरोहित, आरक्षक अमित पांचाल, नीरजसिंह, राजेन्द्र मेघवाल, सुधीर राठौर एवं सुन्दरसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.