ब्रेकिंग
उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा गरोठ पुलिस की कार्रवाईःजुआ खेलते आरोपी गिरफ्तार, तीन मामलों में अवैध शराब जब्त ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर मंदसौर के युवा के साथ धोखाधड़ी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामल... कृषि उपज मंडी मंदसौर में 22 से 30 अगस्त तक इन तारीखों पर नीलामी कार्य रहेगा बंद, किसानों से अपीलःअवक... लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योजना की राशि 1500 के साथ 250 की शगुन राशि भी प्रदान,मुख्य... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के तीन मामले- फोन.पे से ₹37 हजार, ऑनलाइन फ्रॉड में ₹62.700 की धोखाधड़ी, एप... लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मैहर से करेंगे ट्रांसफर, 1750 रु आयेंगे... विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में झगड़ा छुड़ाने पर तलवार से हमला, तीन घायल; दो आरोपियों पर म... भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांकियों और नासिक ढोल ने मोहा म...

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मैहर से करेंगे ट्रांसफर, 1750 रु आयेंगे खाते में बहनों में हर्ष

भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त को लेकर करीब 1.25 करोड़ महिला हितग्राहियों के बीच इंतजार बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे हैं।

सीएम यादव के मैहर दौरे को लेकर इस संभावना की उम्मीद जागी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संभावित मैहर दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैहर कलेक्टर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानकारी सामने आई है। इसी के बाद 19 अगस्त को किस्त जारी होने की पूर्णः संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को फिलहाल 1500 रुपए की मासिक सम्मान राशि मिलती है। रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे अवसरों पर सरकार की ओर से अतिरिक्त 250 रुपए का शगुन दिए जाने की परंपरा रही है। ऐसे में महिलाओं के बीच इस बार 1750 रुपए मिलने को लेकर चर्चा है।

हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार सरकार ने इस बार अलग से 250 रुपए के शगुन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। पिछले साल भाई दूज के अवसर पर सम्मान राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर कर दी गई थी और अलग से 250 रुपए नहीं दिए गए थे। इसलिए इस बार भी 1750 रुपए मिलने की संभावना कम मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.