ब्रेकिंग
वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रश... श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदि... नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर... स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा... राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए धरोहर बनेगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

Madhya Pardesh / मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंदसौर में रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च जिला भाजपा कार्यालय से गांधी चौराहा तक निकाला गया। गांधी चौराहा पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रीय गीत के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के प्रति एकजुटता का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.