ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

एचआईवी नियंत्रण एवं रोकथाम में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – राज्य मंत्री श्री पटेल

12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
भोपाल।अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वीडियो संदेश में कहा कि समय पर एचआईवी जांच और उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बिना संकोच एचआईवी जांच कराने तथा संक्रमित व्यक्तियों से एआरटी उपचार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने गर्भवती माताओं की गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में एचआईवी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस-बी की जांच कराने पर भी जोर दिया।

मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कमला नगर सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी के नियंत्रण एवं रोकथाम में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से ब्रेकफ़्री इंडिया पोर्टल के माध्यम से एचआईवी जोखिम का आकलन करने एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों, सघन शहरी बस्तियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम सभाओं और ग्राम स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में प्रदेश की जनता, संस्थाओं एवं संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक भोपाल संभाग डॉ. नीरा चौधरी, सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त संचालक श्रीमती सविता ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.