ब्रेकिंग
नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर... स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा... राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए धरोहर बनेगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को... पुलिस द्वारा 05 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी आरोपी दशरथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अ... मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील

नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दलौदा एवं सीतामऊ थाना पुलिस ने जुआ खेलने और अवैध शराब रखने के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दलौदा पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को पकड़ा
दलौदा थाना पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को गौशाला मार्ग स्थित ईंट भट्टे के पास बनी झोपड़ी में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1,830 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों में महेश पिता नारूराम प्रजापत, किशन पिता मांगीलाल प्रजापत एवं शरीफ पिता मस्जिद मंसूरी, सभी निवासी नगरी शामिल हैं।

दलौदा पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की
एक अन्य कार्रवाई में दलौदा थाना पुलिस ने एलची रोड स्थित कृषि उपज मंडी की बाउंड्रीवाल के पास से अशोक पिता महावीर खराड़ी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अलावदाखेड़ी थाना कोतवाली को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 500 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

सीतामऊ पुलिस ने 57 क्वार्टर देशी मसाला शराब पकड़ी
सीतामऊ थाना पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को राजनगर में आरोपी के घर के सामने कार्रवाई करते हुए बसंतीलाल पिता भंवरलाल गायरी, उम्र 53 वर्ष, निवासी लदुना को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 57 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.