ब्रेकिंग
वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रश... श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदि... नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर... स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा... राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए धरोहर बनेगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित

Madhya Pardesh / नीमच। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,नीमच द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कृषि उद्यमी, बकरी पालन, सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण 18 अगस्त से
कृषि उद्यमी प्रशिक्षण (डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट एवं कृषि) 18 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 13 दिवसीय प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में पशु चिकित्सालय, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों की ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

बकरी पालन प्रशिक्षण 19 अगस्त से
बकरी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण 19 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 12 दिवसीय प्रशिक्षण रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, बागवानी एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण के साथ संबंधित ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सिलाई प्रशिक्षण 21 अगस्त से
महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण 21 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 31 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में आवास, भोजन एवं नाश्ता निःशुल्क रहेगा तथा इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण के फॉर्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरवाए जाएंगे।

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 24 अगस्त से
महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। यह 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण रहेगा। इसमें भी प्रशिक्षणार्थियों को आवास, भोजन एवं नाश्ते की निःशुल्क सुविधा मिलेगी तथा ऋण संबंधी मार्गदर्शन एवं आवेदन की सुविधा प्रशिक्षण केंद्र पर उपलब्ध रहेगी।
इन सभी प्रशिक्षणों में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और अंकसूची की छायाप्रति 3 सेट में लेकर आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में जमा कर सकते हैं।
संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्र के पात्र युवक-युवतियों से इन निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.