ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंगा यात्रा, अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राओं के साथ सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रमों तथा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Image

भोपाल। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने स्वयं यात्रा में सहभागिता कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिरंगा केवल देश की आन-बान-शान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभर में स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राओं के साथ सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रमों तथा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति सहित सभी देशवासियों से आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रसेवा का संकल्प लें तथा देश की प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव तत्पर रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में एक साथ तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के साथ राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवास के स्टाफ के साथ तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की। उन्होंने देशवासियों से तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वाेच्च रखते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.