ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा

मंदसौर जिले के ग्राम खेरखेड़ा में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण

मंदसौर/ भोपाल।। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के ग्राम खेरखेड़ा में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, मदनलाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित शिविरों में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शासन-प्रशासन द्वारा पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर गांवों को आपस में जोड़ा गया है। पहले जिन स्थानों तक पहुंचने में पांच घंटे लगते थे, वहां अब करीब दो घंटे में पहुंचा जा सकता है। राज्य शासन द्वारा पेयजल एवं बिजली व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। वहीं, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है।

मल्हारगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया है। गांधी सागर बांध का पानी हर खेत तक पहुंचाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी है। गेहूं उत्पादन में प्रदेश देश में अव्वल है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी और हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं और किसान हित सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने वृक्षारोपण भी किया।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.