ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्... रिश्वत लेते हुए दलौदा चौपाटी सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, ईओडब्लुउज्जैन की कार्रवाई; महिला सरपंच के पति... बेला एस्टेट में 728 मतदाताओं के नाम हटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- दशकों से रह रहे लोगों के ... लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर पुलिस की कार्रवाई जारी, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, बड़ी म... रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की समस्याएं

Madhya Pardesh / मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में शुक्रवार से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत हुई। इसी क्रम में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अधिकारियों के साथ बस से ग्राम चंदवासा पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद किया।

Image

सुशासन भवन, मंदसौर से अधिकारियों के साथ रवाना हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास और जवाबदेही को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सीधे जनता के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याएं सुनना तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Image

उप मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान कर सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारना ही मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का प्रमुख संकल्प है।

Image

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास का संबंध और अधिक मजबूत होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.