ब्रेकिंग
दतिया उपचुनावः भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन के साथ दिखाया शक्ति प्रदर्शन, चुनावी मुकाबला हुआ रोचक मुख्यमंत्री यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा... दतिया में बवालः पथराव के बाद छोड़े गए आंसू गैस के गोले, 8 पुलिसकर्मी घायल-कलेक्टर मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को बड़ी राहतः अब तहसीदार और नायब तहसीलदार भी कर सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री, 4... मध्यप्रदेश में 13 से 15 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, 32 हजार पटवारियों ने सरकार के खिलाफ... कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राकेश सिंह यादव बुरहानपुर जिले के सुंदर नगर-कुंदन डेयरी रोड स्थित पंडारोल नाला पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल के कार... आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानदेय बहाल; एरियर मिलेगा, ब्याज नहीं पंचायत सचिव संगठन का 11-12 जुलाई को पचमढ़ी में महामंथन, प्रदेश अध्यक्ष ने की अधिकतम सहभागिता की अपील आगार-मालवा कलेक्टर का बड़ा आदेशः मां बगलामुखी मंदिर मामले की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय दल गठित

दतिया उपचुनावः भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन के साथ दिखाया शक्ति प्रदर्शन, चुनावी मुकाबला हुआ रोचक

Image

भोपाल। मध्यप्रदेश, दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कर शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में हुए कार्यक्रमों ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले निकले शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दतिया की जनता का व्यापक समर्थन पार्टी को मिल रहा है और उपचुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

वहीं, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी सोमवार को अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ विधायक फूलसिंह बरैया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि मां पीताम्बरा का आशीर्वाद और दतिया की न्यायप्रिय एवं जागरूक जनता एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता अहंकार, तानाशाही और जनविरोधी राजनीति करने वाली भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन के साथ ही चुनावी प्रचार ने गति पकड़ ली है और आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.