ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मध्य प्रदेश की मंडियों में व्यापक परिवर्तन हुए- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा पिपलियामंडी में 1 करोड़ 77 लाख से निर्मित 32 दुकानों का लोकार्पण किया

Image

Madhya Pardesh/ मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में लगभग 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित 32 कैश काउंटर (सैंड्री शॉप) दुकानों का लोकार्पण किया। ये दुकानें व्यापारियों के लिए कैश काउंटर के रूप में उपयोग की जाएंगी, जहां से किसानों को उनकी उपज का भुगतान किया जाएगा।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनप्रतिनिधिगण, मंडी व्यापारी संघ के पदाधिकारी, व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इन 32 दुकानों के लोकार्पण से व्यापारियों एवं किसानों दोनों को सीधा लाभ मिलेगा तथा किसानों को भुगतान की प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। उन्होंने कहा कि पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा और मंडी की सभी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। साथ ही मंडी के विकास के लिए भेजे गए 2.5 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को भी शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाएगी।

देवड़ा ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में व्यापक परिवर्तन हुए हैं और आज अधिकांश मंडियां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिसंबर 2026 तक गांधी सागर का पानी हर खेत तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण सहित आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.