ब्रेकिंग
लोकायुक्त का बड़ा ट्रैपर- आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच के दो अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो ड्रग्स और केमिकल जब्त अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं ट्रेन में नशीली चाय पिलाकर यात्री को लूटने वाले आरोपी को 5 वर्ष का कारावास उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्र... ग्वालियर में डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, भतीजे की जगह चाचा दे रहा था अंग्रेजी का ... नीट परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए ठगी, एक छात्र गिरफ्तार, आरोपी ने करीब... मानसून ने छत्तीसगढ़ में दी दस्तक, एमपी में 25 जून के बाद एंट्री के आसार मंदसौर शहर के तेलिया तालाब गहरीकरण को लेकर बढ़ा विवाद, किसानों को निशुल्क मिट्टी देने की उठी मांग, नि... मुख्यमंत्री के शिक्षा संबंधी दावों पर जितु पटवारी का पलटवार, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो ड्रग्स और केमिकल जब्त

Image

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर, नई आबादी थाना पुलिस ने ड्रग फ्री मध्यप्रदेशष् अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बाजखेड़ी में संचालित अवैध एमडी (MD) ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग, 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ (केमिकल) तथा ड्रग निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने 23 जून को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर बने मकान में दबिश दी। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से संचालित एमडी ड्रग निर्माण इकाई का खुलासा हुआ।

पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, केमिकल, सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, प्लास्टिक ड्रम, बाल्टियां, हैलोजन लाइटें सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

मामले में सदाकत खान उम्र 41 वर्श, निवासी संजीत नाका मंदसौर एवं आरीफ अजमेरी उम्र 33 वर्ष, निवासी बाजखेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ताहिर अजमेरी निवासी बाजखेड़ी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों के खिलाफ थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 25 एवं 29 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

मंदसौर पुलिस ने कहा है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.