ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अ... मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील पीकअप से घसीटकर हत्या करने वाले आरोपी छीतर जयराम गुर्जर को आजीवन कारावास कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन एवं नकदी राशि जब्त राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम... सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि व्यक्ति को मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक सफलता की प्रेरणा प्राप्त होती है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक जैसे वैश्विक आयोजन खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ दुनिया भर के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। ओलंपिक आंदोलन खेलों के माध्यम से विश्व में एकता, भाईचारे और शांति का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल जगत की उन महान विभूतियों को भी नमन किया, जिन्होंने अपने जीवन को खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.