ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

ग्वालियर में डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, भतीजे की जगह चाचा दे रहा था अंग्रेजी का पेपर

भोपाल। मध्यप्रदेश, ग्वालियर में डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी की जगह उसका चाचा परीक्षा देने पहुंच गया। वीक्षक की सतर्कता से मामला पकड़ा गया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड परीक्षा के लिए गोला का मंदिर क्षेत्र की काल्पीब्रिज कॉलोनी स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 22 जून को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में रोल नंबर 36141704 पर परीक्षार्थी मोनू धाकड़ को शामिल होना था, लेकिन उसकी जगह उसका चाचा संतोष धाकड़ परीक्षा देने पहुंच गया।

परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षक मीना धाकड़ प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्रों का मिलान कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परीक्षार्थी के फोटो और दस्तावेजों में अंतर दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि परीक्षा हॉल में बैठा युवक वास्तविक परीक्षार्थी नहीं, बल्कि उसका चाचा संतोष धाकड़ है।

आरोपी संतोष धाकड़ अपने भतीजे का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था तथा उसकी जगह उत्तर पुस्तिका लिख रहा था। वीक्षक ने तत्काल केंद्राध्यक्ष विजय पिपरौलिया को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में संतोष धाकड़ ने बताया कि मोनू धाकड़ उसका भतीजा है और अंग्रेजी विषय में कमजोर होने के कारण उसने उसकी जगह परीक्षा देने का निर्णय लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भतीजे की मदद करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र पहुंचा था।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने मूल परीक्षार्थी के दस्तावेजों का उपयोग कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। वीक्षक की सतर्कता के कारण फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया।

पुलिस ने मूल परीक्षार्थी मोनू धाकड़ एवं उसकी जगह परीक्षा देने पहुंचे संतोष धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी तथा परीक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए दोनों के बीच किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन हुआ था या नहीं। N@C

Leave A Reply

Your email address will not be published.