ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अ... मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील पीकअप से घसीटकर हत्या करने वाले आरोपी छीतर जयराम गुर्जर को आजीवन कारावास कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन एवं नकदी राशि जब्त राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम... सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज

प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को मिली मंजूरी

भोपाल। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त किसानों के खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार से मूंग खरीदी की अनुमति मांगी गई थी, जिसे अब स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, मेरे किसान भाइयों, आज मैं आपके साथ एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं। मध्य प्रदेश सरकार को मूंग खरीदी की अनुमति दी जा रही है, जिससे प्रदेश के किसान अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे मूंग उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी और उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित होगा। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने और मूंग खरीदी की मंजूरी मिलने से प्रदेश के लाखों किसानों में खुशी का माहौल है। यह कदम किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वह टेक्स्ट जिसमें 'B4 TIMES INDIA जन-जन जन जन की आवाज, सच के साथ खबर वही, जो है सही! WhatsApp करें 9770027700 विज्ञापन हेतु संपर्क करें अपने व्यवसाय, प्रतिष्ठान, कार्यक्रम, शुभकामनाऐं और विज्ञापन को दें प्रभावी पहचान आज ही विज्ञापन बुक करें और अपने ब्रांड को दें नई ऊंचाइयाँ! सीमित स्थान जल्दी करें!' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.