ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अ... मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील पीकअप से घसीटकर हत्या करने वाले आरोपी छीतर जयराम गुर्जर को आजीवन कारावास कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन एवं नकदी राशि जब्त राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम... सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज

लोकभवन में बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मना, प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल किया गया। नीमच में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर ने किया योग अपनाने का आह्वान

भोपाल। बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को लोकभवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने योग गुरु राजीव जैन त्रिलोकीको पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने वीडियो संदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व ने अपनाया है। इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” बढ़ती उम्र में भी लोगों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ, सक्रिय तथा आत्मनिर्भर बनाए रखने का संदेश देना है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का समग्र एवं वैज्ञानिक माध्यम है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रभावी साधन बनकर उभरा है। कोविड-19 महामारी ने भी यह सिद्ध किया है कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी संपत्ति है। योग स्वस्थ समाज निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रदेश में योग एवं आयुर्वेद का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग को प्रोत्साहित कर नई पीढ़ी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का नियमित योग व्यक्ति, परिवार और समाज के जीवन में सकारात्मक एवं क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, सांसद बंशीलाल गुर्जर ने किया योग अपनाने का आह्वान

May be an image of martial arts, yoga, temple and text

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को लायन डेन, नीमच में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कोलकाता से आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य वाले राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को लाइव देखा और सुना। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया, जबकि अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मगरिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पार्षदगण, विभिन्न योग संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.