ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

जबलपुर/नरसिंहपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी महिला किसान की खरीदी गई भूमि के नामांतरण के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोटेगांव के पड़रिया निवासी संदीप कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माता ममता देवी ने ग्राम मुआर में 7 एकड़ कृषि भूमि खरीदी है। भूमि के नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हल्का नंबर-41, ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी 5 हजार रुपए रिश्वत लेने पर राजी हो गया। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर ने ट्रैप की योजना बनाई।

सोमवार को गोटेगांव स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप टीला क्षेत्र में संचालित आरोपी के निजी कार्यालय पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। यहां पटवारी घनश्याम गढ़वाल को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी घनश्याम गढ़वाल (39 वर्ष) मूलतः पंचमुखी हनुमान कॉलोनी, बरही जिला कटनी का निवासी है। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। ट्रैप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.