ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार, 252 किलो डोडाचूरा, पिस्टल और क्रेटा कार जब्त, नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नारायणगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 252 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन सहित लाखों रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल तथा एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में बुधवार को बरखेड़ा विरपुरिया फंटा स्थित सगस बावजी मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पिपलिया मंडी की ओर से आ रही एक हुण्डई क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाते हुए यात्री प्रतिक्षालय की दीवार से टकराकर पेड़ से जा भिड़ा। हादसे के बाद दोनों आरोपी कार से उतरकर भागने लगे। इसी बीच एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार फायर कर दिए।

हालांकि पुलिस टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजूराम पिता प्रभुराम विश्नोई निवासी जिला जालोर राजस्थान एवं सुरज पिता मंगलाराम विश्नोई निवासी जिला सांचोर राजस्थान के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 12 प्लास्टिक कट्टों में भरा 252 किलो डोडाचूरा जब्त किया। वहीं आरोपी सुरज के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा राउंड और एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क और डोडाचूरा के स्रोत की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जब्त मशरूका

  • 252 किलो अवैध डोडाचूरा कीमत लगभग 5.10 लाख रुपये
  • हुण्डई क्रेटा कार कीमत लगभग 15 लाख रुपये
  • दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • एक देशी पिस्टल व कारतूस
  • तीन अलग-अलग नंबरों की 6 वाहन नंबर प्लेटें
  • जियो कंपनी का डोंगल

नारायणगढ़ थाना पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.